फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Actress kajol movie Sarzameen shooting in Manali Himachal Pradesh

Bollywood News: काजोल बोलीं- शादी से पहले अच्छे नहीं लगते थे अजय देवगन

Sun, 12 Mar 2023 08:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पतलीकूहल (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, पतलीकूहल (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 12 Mar 2023 08:08 PM IST
सार

काजोल इन दिनों फिल्म सरजमीं की शूटिंग के लिए मनाली पहुंची हैं। काजोल का कहना है कि मोबाइल नई पीढ़ी को बर्बादी की ओर धकेल रहा है।

विज्ञापन
Actress kajol movie Sarzameen shooting in Manali Himachal Pradesh
बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल। - फोटो : संवाद

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल का कहना है कि शादी से पहले उन्हें अजय देवगन अच्छे नहीं लगते थे। हलचल फिल्म की शूटिंग के दौरान वह अजय के करीब आईं। वह अजय के भोलेपन का काम के प्रति उनके समर्पण की कायल हो गईं। इसके बाद दोनों में करीबियां बढ़ीं और शादी कर ली। एक किस्सा सुनाते हुए काजोल ने कहा कि शादी के बाद दोनों हनीमून पर गए। इस दौरान अजय देवगन को घर की बहुत याद आने लगी।

विज्ञापन


ऐसे में हनीमून बीच में ही छोड़कर उन्हें मुंबई जाना पड़ा। बातचीत में अभिनेत्री ने कहा कि शादी के बाद उनका दो बार गर्भपात हो गया। इससे वह पूरी तरह से टूट गईं थी। उन्हें इस स्थिति से निकलने के लिए काफी वक्त लगा। काजोल इन दिनों फिल्म सरजमीं की शूटिंग के लिए मनाली पहुंची हैं। काजोल का कहना है कि मोबाइल नई पीढ़ी को बर्बादी की ओर धकेल रहा है, बच्चे किताबें कम पड़ रहे हैं और मोबाइल ज्यादा देखने लगे हैं।
विज्ञापन


काजोल ने कहा कि उनके खुद के बच्चे मोबाइल छोड़ने की बात को नहीं मानते हैं। उन्होंने कहा कि वह जल्द मुंबई लौट जांएगी। काजोल सरजमीं फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान तारीफ की है। कहा कि इब्राहिम अली खान को एक्टिंग की खूब समझ है। वहीं सोशल मीडिया पर काजोल ने फोटो शूट की तस्वीरें भी साझा की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed