फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   AIIMS Bilaspur will fill 70 senior resident posts, recruitment process will be held on July 21.

AIIMS Bilaspur: एम्स बिलासपुर में भरे जाएंगे सीनियर रेजिडेंट के 70 पद, 21 जुलाई को होगी भर्ती प्रक्रिया

Thu, 16 Jul 2026 06:24 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 16 Jul 2026 06:24 PM IST
सार

इच्छुक अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का ऑनलाइन आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी। वे निर्धारित आवेदन पत्र और आवश्यक दस्तावेजों के साथ सीधे साक्षात्कार में शामिल हो सकेंगे। 

विज्ञापन
AIIMS Bilaspur will fill 70 senior resident posts, recruitment process will be held on July 21.
एम्स बिलासपुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर में सीनियर रेजिडेंट के 70 रिक्त भरे जाएंगे। इसके लिए 21 जुलाई को भर्ती प्रक्रिया होगी। 43 पद ब्रॉड स्पेशलिटी और 27 पद सुपर स्पेशलिटी के भरे जाएंगे। ब्रॉड स्पेशलिटी में 10 पद एनेस्थीसिया के हैं। इसके अलावा, रेडियोडायग्नोसिस/रेडियोलॉजी, ट्रॉमा एवं इमरजेंसी में पांच-पांच, पीडियाट्रिक्स में तीन, जनरल मेडिसिन, माइक्रोबायोलॉजी, न्यूक्लियर मेडिसिन, प्रसूति एवं स्त्री रोग व पैथोलॉजी में दो-दो पद रिक्त हैं। वहीं एनाटॉमी, बायोकेमिस्ट्री, सीएमएफ, डर्मेटोलॉजी, जनरल सर्जरी, हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन, फिजिकल मेडिसिन एवं पुनर्वास, फिजियोलॉजी, रेडियोथैरेपी, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन एवं ब्लड बैंक में एक-एक पद भरेंगे। सुपर स्पेशलिटी के 27 पदों में कार्डियोलॉजी, कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी (सीटीवीएस), क्रिटिकल केयर, मेडिकल ऑन्कोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी, पीडियाट्रिक सर्जरी, पल्मोनरी मेडिसिन, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी व यूरोलॉजी में दो-दो पद हैं। इसके अलावा बर्न्स एवं प्लास्टिक सर्जरी, एंडोक्रिनोलॉजी, गायने ऑन्कोलॉजी, नियोनेटोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, पीडियाट्रिक क्रिटिकल केयर व रूमेटोलॉजी एवं क्लिनिकल इम्यूनोलॉजी में एक-एक पद भरे जाएंगे।

विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन की जरूरत नहीं, सीधे साक्षात्कार में हों शामिल
इच्छुक अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का ऑनलाइन आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी। वे निर्धारित आवेदन पत्र और आवश्यक दस्तावेजों के साथ सीधे साक्षात्कार में शामिल हो सकेंगे। एम्स की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार अभ्यर्थियों को सुबह 9 बजे तक रिपोर्ट करना होगा। सुबह 10 बजे के बाद पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल नहीं किया जाएगा। चयन दस्तावेजों के सत्यापन और साक्षात्कार के आधार पर होगा। संबंधित विषय में एमडी, एमएस, डीएनबी, डीएम, एमसीएच या समकक्ष योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन के पात्र होंगे। कुछ विभागों में निर्धारित योग्यता वाले गैर-चिकित्सा अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

45 साल की आयु वाले कर सकते हैं आवेदन
अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष रखी गई है। आरक्षित वर्गों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 1,000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र के साथ सभी मूल प्रमाणपत्र एवं उनकी स्वप्रमाणित प्रतियां साक्षात्कार के समय प्रस्तुत करनी होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed