सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Amar ujala Live Report: Women No Longer Receive Fare Concessions Without 'Him Bus Pass'; Queues Form at the Ol

लाइव रिपोर्ट: बिना हिम बस पास महिलाओं को किराये में छूट मिलना बंद, पुराना बस अड्डा में लगीं कतारें

संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 01 Apr 2026 09:56 PM IST
विज्ञापन
सार

 एक अप्रैल से निगम की सभी बसाें में यह व्यवस्था शुरू हो गई है। बस पास बनाने के लिए पुराने बस अड्डे में बुधवार को दिनभर महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही। इसका जायजा संवाददाता भारती शर्मा ने लिया। पेश है लाइव रिपोर्ट:-

Amar ujala Live Report: Women No Longer Receive Fare Concessions Without 'Him Bus Pass'; Queues Form at the Ol
पुराना बस अड्डा में हिम बस पास बनाने के लिए लगी महिलाओं की कतार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

सरकार ने हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को 50 फीसदी छूट के लिए हिम बस पास बनाना अनिवार्य कर दिया है। एक अप्रैल से निगम की सभी बसाें में यह व्यवस्था शुरू हो गई है। बस पास बनाने के लिए पुराने बस अड्डे में बुधवार को दिनभर महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही। इसका जायजा संवाददाता भारती शर्मा ने लिया। पेश है लाइव रिपोर्ट:-

Trending Videos


 दिन : बुधवार। समय सुबह 11:10 बजे। शहर के पुराने बस अड्डे में सुबह से ही हिम बस पास बनाने के लिए पुरुषों और महिलाओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं। नए नियम लागू होते ही जिन महिलाओं के पास हिम बस पास नहीं था उन्हें पूरा किराया चुकाना पड़ा। इससे कई यात्रियों को असहज स्थिति का सामना करना पड़ा, खासकर उन महिलाओं को जिन्हें इस नए नियम की पूरी जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ महिलाओं ने बताया कि उन्हें पास बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी पहले से नहीं थी जिससे उन्हें बार-बार लाइन में लगना पड़ा। वहीं कई कामकाजी महिलाओं ने समय की कमी के कारण असुविधा जताई। भीड़ के बीच बुजुर्ग महिलाओं को विशेष रूप से दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके दौरान जिन महिलाओं ने पास के लिए पहले अप्लाई किया था वह सुबह 10 बजे से ही पुराने बस अड्डे में बने काउंटर में पास लेने के लिए खड़ी हो गईं थीं। वहीं जिन महिलाओं ने पास बना दिया था लेकिन मौजूद समय में उनके पास कार्ड नहीं था जिसकी वजह से उन्हें बसों में पूरा किराया चुकाना पड़ा। पास बनवाने की प्रक्रिया धीमी होने के कारण कई महिलाओं को घंटों इंतजार करना पड़ा।

डेढ़ महीने पहले किया था अप्लाई
हिम बस पास बनाने के लिए डेढ़ महीने पहले अप्लाई कर दिया था लेकिन अभी तक पास नहीं मिला है। समय पर अप्लाई करने के बाद भी बस में पुरा किराया चुकाना पड़ा।-ईशा चौहान, निवासी संजौली

ठियोग से शिमला आई पास लेने के लिए
ठियोग से स्पेशल हिम बस पास लेने के लिए शिमला आई हूं। ठियोग बस अड्डे में कहा कि इसके लिए शिमला ही जाना पड़ेगा। आज भी बस में पूरा किराया देकर आई हूं।-नर्वदा, निवासी ठियोग

हिम बस पास का नहीं था पता

हमें पता नहीं था बस में 50 फीसदी छूट लेने के लिए हिम बस पास बनाना पड़ेगा। आज जब बस में पूरा किराया लगा तब पता चला। अब इसके लिए अप्लाई करना पड़ेगा।-कमला देवी, निवासी चायल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed