फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Amitav Ghosh, Tushar, Chaurasia and Geetanjali Shree will attend Khushwant Litfest

Khushwant Singh LitFest: खुशवंत लिटफेस्ट में शिरकत करेंगी ये जानी-मानी हस्तियां, 14 अक्तूबर से होगा आयोजन

Sat, 01 Oct 2022 11:06 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Sat, 01 Oct 2022 11:06 AM IST
विज्ञापन
सार
खुशवंत सिंह लिटफेस्ट का यह 11वां संस्करण है। इसमें पहले की तरह खुशवंत सिंह के लेखन पर चर्चा होगी। उनका कसौली में दूसरा घर था और यहां के शांत परिवेश में उन्होंने ट्रेन टू पाकिस्तान जैसी कई कालजयी पुस्तकों और अन्य लेखन को कलमबद्ध किया। 
loader
Amitav Ghosh, Tushar, Chaurasia and Geetanjali Shree will attend Khushwant Litfest
महान लेखक खुशवंत सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 महान लेखक खुशवंत सिंह लिटफेस्ट कोरोना काल के दो साल बाद ऑफलाइन होगा। इस बार द क्लाइमेट ऑफ चेंज थीम पर आधारित लिटफेस्ट 14 से 16 अक्तूबर तक कसौली क्लब में होगा। इसमें देश के कई अभिनेता और लेखक बतौर वक्ता शामिल होंगे। इनमें मुख्य वक्ता प्रसिद्ध साहित्यकार अमिताव घोष होंगे। साथ ही अभिनेता तुषार कपूर, अनूप सोनी, अभिनेत्री दिव्या दत्ता समेत महात्मा गांधी के पोते राजमोहन गांधी, संगीत निर्देशक पंडित हरि प्रसाद चौरसिया, गीतांजलि श्री समेत 45 वक्ताओं का पैनल तय किया गया है। खुशवंत सिंह लिटफेस्ट का यह 11वां संस्करण है। इसमें पहले की तरह खुशवंत सिंह के लेखन पर चर्चा होगी। उनका कसौली में दूसरा घर था और यहां के शांत परिवेश में उन्होंने ट्रेन टू पाकिस्तान जैसी कई कालजयी पुस्तकों और अन्य लेखन को कलमबद्ध किया। वर्ष 2012 में उनके बेटे राहुल सिंह ने अपने पिता के जीवित रहते लिटफेस्ट शुरू किया था, लेकिन वह इसमें नहीं आ पाए थे। 2014 में दिल्ली स्थित घर में खुशवंत सिंह का निधन हो गया था।



पॉप गायिका ऊषा समेत ये भी होंगे वक्ता  
लिटफेस्ट में इस बार मुख्य वक्ताओं के अलावा प्रसिद्ध साहित्यकार लेखिका सत्य सरन, मशहूर पॉप सिंगर उषा उत्थुप, टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा, पूर्व राजनयिक पवन वर्मा, प्रसिद्ध फिल्म निर्माता अभिनेता मुजफ्फर अली, अभिनेत्री मल्लिका साराभाई, तरुण जे तेजपाल, मोनिका हेलेन, चेतना कीर, पवन के वर्मा, रमेश इंद्र सिंह, इंदिरा, सत्या, गौतम, अनिरुद्ध मधुर सिंह, दलिप गांगुली, पाउल वादर्स, पार्वती शर्मा, प्रणेय लाल, मकरंद प्रांजपे, बालाजी वित्तल, वंदना सक्सेना, सायरस बरोचा, शालिनी चोपड़ा, कंवर संधू, राजेश्वरी सचदेवा, किरण चड्ढा, राजा मुरंद, टू ब्लू, गुल पनाग, विक्रमजीत सिंह, आशिमा बाथ, तारा गांधी, शाजिया इलमी, आशिमा, नोइका दत्ता, रिवाति लाउल, बच्ची कुकेरिया भी वक्ता होंगे। खुशवंत सिंह के बेटे व लिटफेस्ट के आयोजक राहुल सिंह ने इसकी सूचना केएसएएफ के सोशल पेज पर भी साझा की है। 


पर्यावरण बदलाव पर चर्चा
वैश्विक स्तर पर पर्यावरण में हो रहे बदलाव पर भी लिटफेस्ट में मंथन होगा। इसमें वन्य जीवों, वनस्पतियों और जीवों के पारिस्थितिकी तंत्र को हो रहे नुकसान, कसौली में जंगल की आग उन तेंदुओं को विस्थापित कर रही है, जो शहर में आने को मजबूर हैं, पर चर्चा होगी। बाढ़, महिला सशक्तिकरण व बालिकाओं की शिक्षा पर भी मंथन होगा।

लिटफेस्ट में ये हस्तियां होंगी शामिल

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed