फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BMS warns of a gherao (protest blockade) against a company in Jhadmajri.

Shimla News: झाड़माजरी की एक कंपनी के खिलाफ बीएमएस ने दी घेराव की चेतावनी

Tue, 27 Oct 2026 12:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Updated Tue, 27 Oct 2026 12:01 PM IST
विज्ञापन
BMS warns of a gherao (protest blockade) against a company in Jhadmajri.
झाड़माजरी मे एक उद्योग के बार बीएमएस के पदाधिकारी झंडा लगाते हुए- स्रोत- सगंठन
पांच श्रमिको को हटाने का आरोप, वेतन वृद्धि व ओवर टाईम भुगतान की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र झाड़माजरी स्थित एक कंपनी में श्रमिकों के कथित शोषण और श्रम कानूनों के उल्लंघन को लेकर भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को संघ की मंडल कार्यसमिति ने कंपनी परिसर में झंडा स्थापित कर श्रमिकों की समस्याएं उठाईं। संगठन ने मांगें पूरी न होने पर धरना-प्रदर्शन और कंपनी गेट का घेराव करने की चेतावनी दी है।
संघ पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि पांच श्रमिकों को स्थानांतरण के नाम पर काम से बाहर कर दिया गया है। वहीं, कुछ श्रमिकों पर बंद कमरे में दबाव डालकर नोटिस अवधि से जुड़े दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाने की शिकायतें भी मिली हैं। संगठन के अनुसार, पांच से सात वर्ष या उससे अधिक समय से कार्यरत कर्मचारियों को उचित वेतन वृद्धि नहीं मिल रही है। कुछ श्रमिकों को महज 12,750 रुपये मासिक वेतन दिया जा रहा है।
विज्ञापन


श्रमिकों को सुविधाएं देने की मांग
बीएमएस ने ठेके पर कार्यरत श्रमिकों को ईएसआई, पीएफ, नियमानुसार ओवरटाइम भुगतान, कैंटीन, वर्दी और सुरक्षा जूते जैसी सुविधाएं देने की मांग की। संगठन ने पात्र कर्मचारियों को कंपनी के नियमित कार्यबल में शामिल करने और उनकी रोजगार सुरक्षा सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। संघ ने प्रदेश सरकार और श्रम विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच करवाने और आरोप सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि मांगों का समाधान नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष शिवम चंदेल, उपाध्यक्ष प्रिंस ठाकुर, जिला कोषाध्यक्ष खेमराज विक्की और महासचिव निर्मल पंडित सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed