{"_id":"6a0685e2327e0bd6ec0f1e23","slug":"car-falls-into-gorge-in-chamba-of-himachal-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में गिरी कार: हिमाचल के चंबा में देर रात हुआ हादसा, एक की मौत और एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाई में गिरी कार: हिमाचल के चंबा में देर रात हुआ हादसा, एक की मौत और एक घायल
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
Published by: Sharukh Khan
Updated Fri, 15 May 2026 08:05 AM IST
विज्ञापन
खाई में गिरी कार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि एक घायल है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, चंबा जिले के भरमौर-पठानकोट हाईवे पर जांघी नामक स्थान पर रात करीब ढाई बजे एक कार खाई में गिर गई। हादसे में पवन कुमार पुत्र जन्नत निवासी उलेणी डाकघर प्रीणा की मौत हो गई। हादसे में चालक बर्फों पुत्र बुधिया घायल हो गया।
कार गिरने की आवाज सुन ग्रामीणों ने पुलिस, अग्निशमन विभाग को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची टीमों ने हाईवे से नीचे गिरी कार के चालक और दूसरे व्यक्ति को उठाकर मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने पवन कुमार पुत्र जन्नत निवासी उलेणी डाकघर प्रीणा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस टीम घटना की जांच कर रही है। ये जानकारी एसपी चंबा विजय सकलानी ने दी।
Trending Videos