{"_id":"69d09e955a06b8417504c2b8","slug":"chamba-pickup-truck-plunges-into-gorge-in-bharmour-one-dead-another-injured-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba: भरमौर में सड़क का डंगा धंसने से खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba: भरमौर में सड़क का डंगा धंसने से खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर/चंबा।
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 04 Apr 2026 10:46 AM IST
विज्ञापन
सार
भरमौर-थल्ला मार्ग पर शुंकूटपरी नामक स्थान पर पिकअप दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।
दुर्घटना। (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर-थल्ला मार्ग पर शुंकूटपरी नामक स्थान पर पिकअप दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसा बीती शुक्रवार रात को करीब 9:15 हुआ। हादसे में मदन लाल 39 पुत्र पृथु राम निवासी गांव पंजसेई की मौत हो गई है जबकि घायल मनोज कुमार पुत्र पवन कुमार निवासी गांव पंजसेई मेडिकल कॉलेज चंबा में उपचाराधीन हैं। शुक्रवार रात को पिकअप वाहन एचपी 73-3036 में सवार होकर अपने घर की तरफ जा रहे थे। इस बीच, शुंकूटपरी के पास अचानक सड़क का डंगा धंस गया और पिकअप करीब 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
Trending Videos
गाड़ी के गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए पहुंच गए। साथ ही घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी वहां आ गई। घायलों को खाई से निकालकर नागरिक अस्पताल भरमौर पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने मदन लाल को मृत घोषित कर दिया जबकि मनोज कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद चंबा रेफर कर दिया। रात को एंबुलेंस के जरिये घायल को चंबा लाया गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि पिकअप हादसे में एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यकारी एडीएम विकास शर्मा ने बताया कि घायल के इलाज का सारा खर्च प्रशासन उठाएगा। मृतक के परिजनों को नियमानुसार आर्थिक सहायता दी जाएगी।