सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Children gave wonderful performances in the children's gathering

Shimla News: बाल समागम में बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Children gave wonderful performances in the children's gathering
विज्ञापन
शिमला। संत निरंकारी सत्संग भवन शिमला में बाल समागम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिमला संयोजक एरिया की विभिन्न ब्रांचों से बाल संगत के बच्चों द्वारा गीत, कविता, विचार, कव्वाली और भजनों की प्रस्तुतियां दी गईं। इस दौरान सतगुरु माता सुदीक्षा के उपदेशों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया गया। समागम में चौपाल, तातल ,ठियोग, सुन्नी और शिमला ब्रांच के बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर संत निरंकारी मिशन शिमला के संयोजक हेमराज भारद्वाज ने सत्संग की अध्यक्षता करते हुए कहा कि निरंकारी श्रद्धालुओं के चेहरे पर सदैव खुशी और मुस्कान रहती है। निरंकारी मिशन में सतगुरु की शिक्षाओं के अनुरूप बच्चों में बचपन से ही प्यार, नम्रता, सदभावना, मानवता, भाईचारा वाले संस्कार भरे जा रहे हैं। इस अवसर पर संचालक सेवादल अश्वनी वर्मा द्वारा मौजूद समस्त साध संगत का अभिनंदन और स्वागत किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article