Himachal: सीएम सुक्खू ने सुलह को दी करोड़ों की साैगात, बोले- जनता की संपदा को लुटने देंगे
सीएम ने कहा कि हमारी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। जनता की संपदा को लुटने नहीं दिया जाएगा।
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गुरुवार सुलह विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात दीं। विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के उदघाटन और शिलान्यास करने के बाद सीएम ने जनसभा को संबोधित किया। सीएम सुक्खू ने कहा कि हमारी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। जनता की संपदा को लुटने नहीं दिया जाएगा।
सीएम ने कहा कि भाजपा पांच गुटों में बंटी हुई है। राज्यसभा चुनाव में भाजपा ने विधायकों को खरीदा। लेकिन जब लोकतंत्र बिकता है तो प्रदेश की जनता सबसे पहले इसके विरोध में खड़ी होती है। कहा कि मनरेगा का नाम बदलकर केंद्र सरकार ने जनता के साथ कुठाराघात किया है। मनरेगा को खत्म किया जा रहा है। भाजपा पंचायतीराज प्रतिनिधियों की शक्तिओं को कमजोर कर रही है।
सुलह में पात्र महिलाओं को 1500-1500 जल्द मिलेंगे: सीएम
सीएम सुक्खू ने एलान किया कि सुलह में पात्र महिलाओं को 1500-1500 रुपये जल्द जारी किए जाएंगे। सुलह को नगर पंचायत बनाया जाएगा। हमारी सरकार ने चिट्टे के खिलाफ अभियान शुरू किया है। चिट्टे में संलिप्ट अधिकारियों-कर्मचारियों सहित अन्य के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। सीएम ने इस दाैरान उपस्थित लोगों को चिट्टे, नशे के खात्मे के लिए शपथ दिलाई।