सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm sukhvinder Sukhu says: In the marketplace of democracy, those who won under the 'Hand' symbol

Himachal: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- लोकतंत्र की मंडी में हाथ के निशान पर जीतने वालों की लगी बोली

संवाद न्यूज एजेंसी, बंगाणा/थानाकलां (ऊना)। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 13 Mar 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि कुटलैहड़ के पूर्व विधायक का नाम लिए बिना कहा कि उन्होंने चुनाव हाथ के चिह्न पर लड़ा, जीते भी लेकिन उन्होंने जनता के साथ विश्वासघात किया। 

cm sukhvinder Sukhu says: In the marketplace of democracy, those who won under the 'Hand' symbol
सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बंगाणा में जनसभा को संबोधित किया। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि लोकतंत्र की मंडी में हाथ के निशान पर जीतने वालों की बोली लगी। उन्होंने कुटलैहड़ के पूर्व विधायक का नाम लिए बिना कहा कि उन्होंने चुनाव हाथ के चिह्न पर लड़ा, जीते भी लेकिन उन्होंने जनता के साथ विश्वासघात किया। मुख्यमंत्री सुक्खू ने शुक्रवार को कुटलैहड़ विस क्षेत्र के बंगाणा में आयोजित जनसभा में विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो लोग कांग्रेस पार्टी को अपनी मां बताते थे, उन्हीं लोगों ने बाद में उसी मां के हाथ को बेचने का काम किया।

Trending Videos

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि चुनाव जीतने के बाद भुट्टो अपने क्रशर और ठेकेदारी से जुड़े कार्यों को लेकर लगातार दबाव बनाते रहे लेकिन 14 महीने तक वह उनसे कोई भी बेईमानी नहीं करवा पाए तो उन्होंने रास्ता बदल लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब निजी स्वार्थ पूरे नहीं हुए तो लोकतंत्र की मंडी में उनकी बोली लग गई और उन्होंने जनता के भरोसे के साथ विश्वासघात किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता का विश्वास सबसे बड़ा होता है और जो नेता इस विश्वास को तोड़ते हैं, उन्हें जनता कभी माफ नहीं करती।इस दौरान मुख्यमंत्री ने कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा की सराहना करते हुए कहा कि वह एक ईमानदार और जमीनी नेता हैं, जो लगातार क्षेत्र की समस्याओं को सरकार के समक्ष रखते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed