LPG Crisis: फिर लौटा पारंपरिक चर का जमाना, लकड़ी की आग पर बन रहा खाना, देखें वीडियो
व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की कमी के बीच पारंपरिक चर (जमीन खोदकर बना चूल्हा) का जमाना लौट आया है। होटलों में लकड़ी की आग पर खाना तैयार किया जा रहा है।
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की कमी के बीच पारंपरिक चर (जमीन खोदकर बना चूल्हा) का जमाना लौट आया है। होटलों में लकड़ी की आग पर खाना तैयार किया जा रहा है। हालांकि, अभी भी कई ग्रामीण क्षेत्रों में चर पर ही शादी और अन्य समारोहों का खाना तैयार किया जाता है। अब होटलों में भी चर पर भोजन बन रहा है। विधानसभा सत्र के लिए प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के होटल हॉलिडे होम में पारंपरिक चर (लकड़ी से जलने वाले चूल्हे) पर भोजन तैयार किया जा रहा है।
चर बनाने के लिए पहले जमीन को खोद गया है और इसमें लकड़ियां डाल कर इसके ऊपर बड़े बर्तन रख कर खाना बना जा रहा है। विधानसभा सत्र के दौरान विधायकों और अन्य अधिकारियों के लिए भोजन की व्यवस्था होटल हॉलिडे होम में की जाती है। ऐसे में होटल प्रबंधन ने वैकल्पिक व्यवस्था कर पुराने पारंपरिक चूल्हे को फिर से सक्रिय किया है। होटल कर्मचारियों के मुताबिक गैस की कमी के कारण समय पर भोजन तैयार करना चुनौतीपूर्ण हो गया है। लकड़ी पर खाना बनाने में अधिक समय लगता है और इसके लिए अतिरिक्त श्रम भी लगाना पड़ रहा है।
एचपीटीडीसी के अधिकतर होटलों में विकल्प के तौर पर लकड़ियों पर खाना बनाया जा रहा है। इसके अलावा इलेक्ट्रिक और डीजल संचालित उपकरण भी स्थापित किए जा चुके हैं ताकि सैलानियों को हर प्रकार की सुविधा दी जा सके। - डॉ. राजीव कुमार, प्रबंध निदेशक, हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम
एलपीजी की थोड़ी कमी, मंत्रालय से बात करेंगे : सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य के होटलों और रेस्टोरेंट में एलपीजी की थोड़ी कमी महसूस हुई है। वह इस मुद्दे पर पेट्रोलियम मंत्रालय से बात करेंगे। सुक्खू ने कहा कि पेट्रोलियम मंत्रालय केंद्र सरकार के अधीन आता है और वह इस मामले को उनके सामने उठाएंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.