सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Himachal Fighter planes echoed in the skies of Sujanpur Suryakiran team performed various stunts in the sky

Himachal News: सुजानपुर के आसमान में गूंजे लड़ाकू विमान, सूर्यकिरण टीम ने आसमान में दिखाए विभिन्न करतब

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Wed, 25 Mar 2026 02:50 PM IST
विज्ञापन
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने विभिन्न एरोबेटिक करतब दिखाए। पढ़ें पूरी खबर...

Himachal Fighter planes echoed in the skies of Sujanpur Suryakiran team performed various stunts in the sky
सूर्यकिरण टीम ने हॉक विमानों से विभिन्न एरोबेटिक करतब दिखाए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

सुजानपुर टिहरा का आसमान में बुधवार को भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों की गर्जना से गूंज उठा। बुधवार सुबह 10:45 से शुरु हुआ। एयर शो के पहले दिन सुजानपुर विधायक कैप्टन रंजीत सिंह बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। उन्होंने सभी विद्यार्थियों और स्कूल स्टाफ सदस्यों को आयोजन के लिए बधाई दी।

Trending Videos




प्रदेशभर में इससे पूर्व कभी भी इस प्रकार का आयोजन नहीं हुआ है। दो दिन प्रस्तावित एयर शो से पहले दिन सूर्यकिरण टीम ने हॉक विमानों से विभिन्न एरोबेटिक करतब दिखाए। भारतीय वायु सेना के चार हॉक विमान चंडीगढ़ से उड़ान भरकर सुजानपुर पहुंचे और एयर शो में करतब दिखाकर विद्यार्थियों व दर्शकों का मनोरंजन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुजानपुर स्कूल की प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन रचना जोशी ने बताया कि एयर शो के दौरान विमान चंडीगढ़ और आदमपुर स्थित एयर फोर्स स्टेशनों से उड़ान भरकर सुजानपुर पहुंचे।  प्रशासन की ओर से आयोजन को लेकर पूरा सहयोग दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed