{"_id":"69c2f3520c9562abb7074f7a","slug":"respect-senior-citizens-learn-from-their-experiences-chaman-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-187846-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरिष्ठ नागरिकों को दें सम्मान, उनके अनुभवों से लें सीख : चमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरिष्ठ नागरिकों को दें सम्मान, उनके अनुभवों से लें सीख : चमन
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भोरंज मेंअंतर-पीढ़ीगत संबंध विषय पर आयोजित कार्यक्रम में भाग ल
- फोटो : Samvad
विज्ञापन
भोरंज(हमीरपुर)। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने मंगलवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भोरंज में वृद्धजनों के लिए राष्ट्रीय कार्य योजना के तहत अंतर-पीढ़ीगत संबंध विषय पर एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में जिला कल्याण अधिकारी चमन लाल शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
जिला कल्याण अधिकारी ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों और युवा पीढ़ी के मध्य संवाद, पारस्परिक समझ एवं सम्मान की भावना को सुदृढ़ करना है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान दें व उनके अनुभवों से सीख लें। वृद्धों का अनुभव और युवाओं की ऊर्जा का समन्वय ही समाज की वास्तविक शक्ति है।
कार्यक्रम के दौरान अन्य वक्ताओं ने भी युवाओं को वरिष्ठ नागरिकों से जीवन मूल्यों, संस्कारों एवं अनुभवों को आत्मसात करने का संदेश दिया तथा बुजुर्गों के प्रति सम्मान एवं सेवाभाव बनाए रखने का आह्वान किया। तहसील कल्याण अधिकारी बलदेव सिंह ने विभाग की योजनाओं की जानकारी दी।
आईटीआई के विद्यार्थियों ने डिजिटल एवं वित्तीय साक्षरता विषय पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में आईटीआई के प्रधानाचार्य अनिल ठाकुर, हेल्थ सुपरवाइजर सुनील कुमार, एसआई अजय कुमार, पहचान संस्था हमीरपुर की अध्यक्ष चेतना शर्मा, आईटीआई और अन्य विभागों के अधिकारी, विद्यार्थी तथा बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।
Trending Videos