सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Deputy cm to inaugurate International Mahashivratri Festival on February 16, to participate in the first Jaleb

Mandi: उप मुख्यमंत्री 16 फरवरी को करेंगे अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ, पहली जलेब में होंगे

संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 13 Feb 2026 04:00 PM IST
विज्ञापन
सार

अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव-2026 की प्रथम जलेब (शोभायात्रा) में 16 फरवरी को शामिल होंगे और पड्डल मैदान में महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। इ

Deputy cm to inaugurate International Mahashivratri Festival on February 16, to participate in the first Jaleb
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मंडी में 16 से 22 फरवरी तक आयोजित किए जा रहे अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव-2026 की प्रथम जलेब (शोभायात्रा) में 16 फरवरी को शामिल होंगे और पड्डल मैदान में महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। इसी दिन वे ऐतिहासिक सेरी मंच पर आयोजित महोत्सव की प्रथम सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्यमंत्री 15 फरवरी सायं मंडी पहुंचेंगे। वे सर्किट हाउस में संक्षिप्त विश्राम के बाद शाम 6:30 बजे पंचवक्त्र मंदिर के समीप शिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही ब्यास आरती में भाग लेंगे।

Trending Videos


उनका रात्रि विश्राम सर्किट हाउस मंडी में रहेगा। कार्यक्रम के अनुसार 16 फरवरी को दोपहर 12:45 बजे वे भ्यूली स्थित भीमाकाली मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे तथा मंदिर परिसर में दोपहर का भोजन (देवलु धाम) करेंगे। इसके बाद वे मंडी के अधिष्ठाता देवता राज माधो राय  की पूजा-अर्चना करेंगे और प्रथम जलेब में शामिल होकर पड्डल मेला मैदान में अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव-2026 का विधिवत शुभारंभ करेंगे। इसी शाम वे पुनः सर्किट हाउस में संक्षिप्त विश्राम के बाद रात्रि लगभग 10:15 बजे सेरी मंच पर आयोजित महोत्सव की प्रथम सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री 17 फरवरी को प्रात मंडी से शिमला के लिए प्रस्थान करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed