सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala: 10th and 12th examinations will begin today at 2384 centres across the state.

HPBOSE: प्रदेश के 2384 केंद्रों पर 3 मार्च से शुरू होंगी 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं

अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 02 Mar 2026 08:20 PM IST
विज्ञापन
सार

स्कूल शिक्षा बोर्ड की मंगलवार से शुरू हो रहीं 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं में नियमित और एसओएस के 1,84,618 विद्यार्थी परीक्षा देंगे।

Dharamshala: 10th and 12th examinations will begin today at 2384 centres across the state.
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की मंगलवार से शुरू हो रहीं 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं में नियमित और एसओएस के 1,84,618 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इस परीक्षा के लिए शिक्षा बोर्ड ने प्रदेश भर में 2,384 परीक्षा केंद्रों का गठन किया है। पहली बार परीक्षा में एक ही प्रश्न पत्र को ए, बी और सी सीरीजों में जंबल तरीके से पूछा जाएगा। पहले दिन 10वीं कक्षा की अंग्रेजी और 12वीं कक्षा की संस्कृत विषय की परीक्षा सुबह 9:45 से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगी।

Trending Videos

 

परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्नों को हल करने के लिए विद्यार्थियों को ओएमआर शीट दी जाएगी और उनके उत्तर उन्हें उसी ओएमआर शीट में देने होंगे। इन परीक्षाओं पर नकल रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरों सहित विभिन्न प्रकार से सात तरह का पहरा रहेगा। विद्यार्थियों को चेकिंग के बाद ही परीक्षा केंद्र में जाने की अनुमति होगी। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो रही हैं। इन परीक्षाओं के लिए नियमित विद्यार्थियों में 10वीं कक्षा में 93,564 और 12वीं कक्षा में 8,1411 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण करवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

48 घंटे में जारी होगी उत्तर कुंजी
शिक्षा बोर्ड इस बार परीक्षाओं में पूछे जाने वाले बहुविकल्पीय प्रश्नों की उत्तर कुंजी को भी जारी करेगा। इस उत्तर कुंजी को परीक्षा होने के 48 घंटे के भीतर जारी किया जाएगा।

तनाव रहित होकर परीक्षा दें विद्यार्थी : डॉ. विशाल
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने परीक्षार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि बोर्ड ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए पूरी व्यवस्था की है। विद्यार्थी तनावरहित होकर परीक्षा हाल में बैठें। इस बार 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों के ड्यूल एग्जाम सिस्टम शुरू किया गया है। इसके चलते विद्यार्थियों को परीक्षा देने का दूसरा मौका भी दिया जाएगा। विद्यार्थी बिना तनाव के परीक्षा हाल में बैठें।

ऑनलाइन होगी परीक्षाओं की मॉनिटरिंग : डॉ. राजेश
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि इस बार हर परीक्षा केंद्र की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जा रही है। इसके लिए बोर्ड मुख्यालय में 12 अलग-अलग डेस्क बनाए गए हैं, जहां पर हर जिले में बने परीक्षा केंद्रों की बोर्ड मुख्यालय से मॉनिटरिंग की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed