सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Distressed by unemployment, a youth in Jogindernagar commits suicide by hanging.

Mandi: जोगिंद्रनगर में बेरोजगारी से परेशान युवक ने फंदा लगा की खुदकुशी

संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी)। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 09 Apr 2026 08:19 PM IST
विज्ञापन
सार

मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में बेरोजगारी और मानसिक तनाव से परेशान एक युवक ने फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। 

Distressed by unemployment, a youth in Jogindernagar commits suicide by hanging.
खुदकुशी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में बेरोजगारी और मानसिक तनाव से परेशान एक युवक ने फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। यह घटना भराडू पंचायत में हुई। युवक  बसेहड़ (स्पैडू) गांव का निवासी था। बताया जा रहा है कि मृतक स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद लंबे समय से रोजगार की तलाश में था, लेकिन निराशा के चलते उसने यह कदम उठाया। परिजनों का कहना है कि उनका बेटा रोजगार न मिलने से मानसिक रूप से परेशान रहता था। पुलिस और परिजनों के बयान के अनुसार गुरुवार सुबह अपने दैनिक कार्यों के बाद युवक अपने कमरे में था।

Trending Videos

माता-पिता अपने काम में व्यस्त थे। इसी दौरान कमरे में फंदे पर लटके युवक को देखा। तुरंत उसे जोगिंद्रनगर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों की कोशिश के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया। दोपहर में भराडू पंचायत में ही अंतिम संस्कार की रस्में पूरी की गईं। इस घटना से जोगिंद्रनगर उपमंडल में मातम का माहौल है और माता-पिता स्तब्ध हैं। पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि परिजनों के बयान और प्रारंभिक जांच के आधार पर मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण स्पष्ट होंगे और उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed