{"_id":"69cd16a972f86253280e4773","slug":"drug-smuggling-gang-from-kullu-to-shimla-district-busted-shimla-news-c-19-sml1002-699264-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: कुल्लू से शिमला जिले के लिए नशा की \nतस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: कुल्लू से शिमला जिले के लिए नशा की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़
विज्ञापन
विज्ञापन
एक किलो चरस के साथ दो गिरफ्तार, पुलिस की सूचना के आधार पर टुटू में गाड़ी की तलाशी कर बरामद की नशे की खेप
गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी कुल्लू जिले के रहने वाले
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। कुल्लू से शिमला के लिए चल रही नशा तस्करी के गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने एक किलो चरस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में कमलेश कुमार और इंद्रजीत निवासी गांव मशाडा डाकघर नगर तहसील एवं जिला कुल्लू के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी किसे नशे की सप्लाई करने के लिए जा रहे थे। आने वाले दिनों में मामले में नशा तस्करी से जुड़े और आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो सकती है। पुलिस के अनुसार मंगलवार रात को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुल्लू से चरस की तस्करी करके शिमला लाई जा रही है। इस आधार पर देर रात पुलिस की टीम ने टुटू में नाकाबंदी की। इस दौरान पुलिस ने देर रात करीब 10:00 बजे टुटू में एक वाहन को शक के आधार पर तलाशी के लिए रोका। इस दौरान गाड़ी में दो लोग सवार थे। स्वतंत्र गवाहों को मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी लेने पर वाहन से एक कैरी बैग बरामद किया गया। बैग की जांच करने पर इसमें 1.055 किलोग्राम चरस अलग-अलग पाउच से बरामद की गई। पुलिस ने बालूगंज थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 और 29 के तहत केस दर्जकर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चरस के साथ ही नशा तस्करी में इस्तेमाल की गई गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है। आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है। पुलिस जांच कर रही है कि चरस तस्करी के इस नेटवर्क से कितना लंबे समय से जुड़े हुए हैं और शिमला में किसे नशा पहुंचाने के लिए आ रहे थे। इसके अलावा आरोपियों का पिछला आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने चरस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले के हर पहलू की गहनता से पड़ताल की जा रही है।
Trending Videos