सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Drug smuggling gang from Kullu to Shimla district busted

Shimla News: आईजीएमसी में गायनेकोलॉजी विभाग की ओपीडी भी आरंभ

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Drug smuggling gang from Kullu to Shimla district busted
विज्ञापन
पहले दिन ओपीडी में कम आईं मरीज
Trending Videos

महिलाओं को केएनएच में भी मिलेगा स्वास्थ्य लाभ
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राज्य स्तरीय महिला एवं शिशु अस्पताल कमला नेहरू (केएनएच) से गायनेकोलॉजी विभाग को शिफ्ट करने के सरकार के फैसले को अमलीजामा पहनाने के मकसद से एक अप्रैल को आईजीएमसी में गायनेकोलॉजी ओपीडी सेवा शुरू कर दी है।
आईजीएमसी के बी ब्लॉक की दूसरी मंजिल में पुरानी सर्जरी ओपीडी में गायनेकोलॉजी ओपीडी के लिए जगह चिह्नित कर बुधवार को केएनएच के चिकित्सक मरीजों को देखने के लिए बिठा दिए। जानकारी न होने के कारण पहले दिन कम महिलाएं ही ओपीडी में पहुंची। वहीं कमला नेहरू अस्पताल में भी यह ओपीडी चली। आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव ने बताया कि बुधवार से आईजीएमसी में भी गायनेकोलॉजी विभाग की ओपीडी सेवा शुरू कर दी है। इसमें चिकित्सक मरीजों को देखने के लिए बैठे थे। उन्होंने कहा कि विभाग को आईजीएमसी में शिफ्ट करने के सरकार के फैसले के अनुसार आईजीएमसी में स्त्री रोगों के उपचार के लिए ओपीडी के साथ महिला मरीजों को भर्ती करने के लिए वार्ड, ऑपरेशन थियेटर सहित रोबोटिक सर्जरी की सुविधाएं उपलब्ध करवाई गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आम मरीजों की सुविधा के लिए और ओपीडी को आईजीएमसी में शुरू किए जाने की सूचना न होने के कारण फिलहाल कमला नेहरू अस्पताल में गायनेकोलॉजी की ओपीडी सेवाएं जारी रहेंगी। वहीं यूनिट रोस्टर के अनुसार दोनों जगह ओपीडी में चिकित्सक बैठेंगे। व्यवस्था बदले जाने की आम जनता को पूरी जानकारी होने तक यह क्रम जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि आईजीएमसी में सिर्फ गायनेकोलॉजी विभाग को ही शिफ्ट किया जा रहा है।


गर्भवती महिलाओं की केएनएच में चलेगी ओपीडी
कमला नेहरू मातृ एवं शिशु अस्पताल के ओबीजी (ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी) प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग के सिर्फ गायनेकोलॉजी स्त्री रोग विभाग को ही आईजीएमसी शिफ्ट किया जा रहा है। गर्भवती महिलाओं और प्रसव संबंधित मामलों की ओपीडी कमला नेहरू अस्पताल में ही चलेगी। इसमें कोई बदलाव नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article