{"_id":"6ae89bc0161f35b6340603ba","slug":"electricity-board-will-no-longer-carry-out-power-cuts-during-the-festive-season-shimla-news-c-19-sml1002-814502-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: त्योहारी सीजन में बिजली कट \nनहीं लगाएगा अब बिजली बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: त्योहारी सीजन में बिजली कट नहीं लगाएगा अब बिजली बोर्ड
विज्ञापन
भैयादूज तक शिमला शहर में रहेगी राहत
त्योहारों में प्रभावित हो रहा था लोगों का कारोबार
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। त्योहारी सीजन में शिमला शहर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बिजली कटौती का सामना नहीं करना पड़ेगा। राज्य विद्युत बोर्ड ने त्योहारों को देखते हुए भैयादूज तक शहरी क्षेत्रों में बिजली कट नहीं लगाने के निर्देश जारी किए हैं। इससे न केवल आम लोगों को राहत मिलेगी, बल्कि बाजारों में कारोबार करने वाले व्यापारियों को भी फायदा होगा।
त्योहारों के दौरान बिजली आपूर्ति निर्बाध रहने से दुकानदारों का कामकाज भी सुचारु रूप से चलता रहेगा। राजधानी में सर्दियों से पहले बिजली बोर्ड शहर और आसपास के क्षेत्रों में बिजली लाइनों और अन्य उपकरणों की मरम्मत का कार्य कर रहा था। इसके चलते शहर को छोड़कर सर्किल के अन्य विद्युत उपमंडलों के तहत आने वाले क्षेत्रों में करीब छह घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रखी जा रही थी।
अब धनतेरस और दिवाली जैसे प्रमुख त्योहार नजदीक हैं। ऐसे में लोगों को घरेलू कामकाज के साथ बाजारों में कारोबार प्रभावित होने की भी चिंता सता रही थी। त्योहारों के दौरान बिजली कटौती से दुकानदारों और ग्राहकों को परेशानी न हो, इसके लिए बिजली बोर्ड ने पूरे सर्कल में भैयादूज तक बिजली कट नहीं लगाने का निर्णय लिया है। इसके तहत शिमला शहर के अलावा शिमला-एक डिवीजन के तहत मशोबरा, जुन्गा, जतोग, शोघी और घणाहट्टी क्षेत्रों में भी बिजली कट नहीं लगेगा। शिमला-दो डिवीजन के तहत न्यू शिमला, विकासनगर, कसुम्पटी, मल्याणा और आसपास के क्षेत्रों में भी निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। बिजली बोर्ड के डिप्टी चीफ इंजीनियर पुनीत सौंधी ने कहा कि त्योहारों के दौरान उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा।