सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Entry Tax Case: CM Sukhu Says: Three Thousand Rupees Are Collected from State Buses, Yet We Said Nothing

एंट्री टैक्स मामला: सीएम सुक्खू बोले- प्रदेश की बसों से लिए जाते हैं तीन हजार, हमने कुछ नहीं कहा

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 01 Apr 2026 08:53 PM IST
विज्ञापन
सार

 सुक्खू ने एंट्री टैक्स मामले में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पंजाब हमारा भाई है और हरियाणा भी हमारा भाई है। 

Entry Tax Case: CM Sukhu Says: Three Thousand Rupees Are Collected from State Buses, Yet We Said Nothing
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने एंट्री टैक्स मामले में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पंजाब हमारा भाई है और हरियाणा भी हमारा भाई है। जब हिमाचल की बसें जाती हैं तो बसों को तीन हजार रुपये देने होते हैं तो हमने तो कुछ नहीं कहा है। वह मुख्यमंत्री भगवंत मान से बात करेंगे। बीते दिन भी उनसे संपर्क किया गया था तो व्यस्त थे, जब उनका फोन आया तो वह विधानसभा में थे। बुधवार सुबह उन्हें फिर फोन किया तो वह कहीं व्यस्त थे। एंट्री टैक्स पुराना ही है। मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सबसे बड़े झूठे तो भाजपा के ही लोग हैं। उन्होंने कहा कि वह एक बात कहना चाहते हैं कि छह टायर के ट्रक के लिए रेट 570 रुपये हैं। 

Trending Videos

 टू एक्सेल और थ्री एक्सेल के लिए बराबर दर रखी गई है। थोड़ा सा बदलाव पांच सीटर गाड़ी का 70 रुपये लगता था और पांच सीटर से ऊपर गाड़ी का 130 रुपये था। इसका युक्तिकरण करके 130 वाले को 100 रुपये किया है, जबकि 70 वाले को 100 रुपये किया। सीएम सुक्खू ने कहा कि फास्ट टैग की तकनीकी खामी भी है, इसलिए पिछले रेट के हिसाब से ही यह सब लग रहा है। अगर कहीं गलतफहमी हुई है तो उसे भी दूर कर दिया जाएगा। इस प्रकार नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सक्सेना को एक्सटेंशन उनके अच्छे कार्यों को देखते हुए दी
मुख्य सचिव संजय गुप्ता की ओर से दो पूर्व मुख्य सचिवों आरडी धीमान और प्रबोध सक्सेना पर लगाए आरोपों पर कहा कि यह ब्यूरोक्रेसी की आपसी लड़ाई होती है। अगर गलत कहीं भी कोई होगा तो सरकार इसके बारे में जानकारी इकट्ठा करेंगे। किसी को एक्सटेंशन देना सरकार का अधिकार क्षेत्र है। उन्होंने कहा कि प्रबोध सक्सेना को एक्सटेंशन उनके अच्छे कार्यों को देखते हुए दी गई है। सीएम ने कहा कि वह अभी आंतरिक चीजों की सभी जानकारियां प्राप्त करेंगे, उसके बाद ही बोलेंगे। विपक्ष की ओर से सीएम पर लगाए जा रहे अधिकारियों को संरक्षण देने के आरोपों पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि उन्हें तो तीनों अधिकारियों की प्रोटेक्शन है। यह उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले ही प्रबोध सक्सेना को संदिग्ध निष्ठा वाले अधिकारियों की श्रेणी में बताते हुए मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने सीएम सुक्खू को उन्हें पद से हटाने के लिए पत्र जारी किया है। पत्रकार वार्ता कर उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed