फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Ex Servicemen Directorate Hamirpur will fill 1343 posts, interview will start from this day

Himachal News: पूर्व सैनिक निदेशालय हमीरपुर भरेगा 1343 पद, इस दिन से शुरू होंगे साक्षात्कार

Thu, 22 Jun 2023 05:50 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 22 Jun 2023 05:50 PM IST
सार

निदेशालय के निदेशक बिग्रेडियर मदन शील और रोजगार विंग के अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि श्रेणी तीन और चार के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया होगी। साक्षात्कार का शेड्यूल निदेशालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
Ex Servicemen Directorate Hamirpur will fill 1343 posts, interview will start from this day
hp govt job - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व सैनिक निदेशालय हमीरपुर 1343 पदों को भरने की प्रक्रिया जल्द शुरू करेगा। इन पदों के लिए पूर्व सैनिक, युद्ध में शहीद हुए सैनिकों के आश्रित और उनकी विधवाएं पात्र हैं। साक्षात्कार के माध्यम से विभिन्न विभागों में रिक्त पद भरे जाएंगे। निदेशालय स्वास्थ्य विभाग में 497, शिक्षा विभाग में 671, तकनीकी में 22 पद और अन्य विभागों में 153 पद भरेगा। 

विज्ञापन


निदेशालय की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक 3 जुलाई से 30 अक्टूबर इन पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। निदेशालय के निदेशक बिग्रेडियर मदन शील और रोजगार विंग के अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि श्रेणी तीन और चार के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया होगी। साक्षात्कार का शेड्यूल निदेशालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

विज्ञापन

इन पदों के लिए होंगे साक्षात्कार
सीनियर डॉफ्टसमैन, एचआरटीसी चालक, स्टैटिस्टिकल असिस्टेंट, ग्रुप इंस्पेक्टर, फिशर असिस्टेंट, एनएम, ऑडियो मेट्रीशियन, ऑडियो मेट्रिक असिस्टेंट, ब्लॉक प्रोगाम मैनेजर, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर, डेंटल मैकनिक, डिस्पेंसर, फीमेल हेल्थ वर्कर, एमओ, एमओ (आयुष), ऑपरेशन थियेटर असिस्टेंट, मल्टी रिहैबिलिटेशन वर्कर, रेडियोग्राफर, आरबीएसके मैनेजर, स्टाफ नर्स के लिए साक्षात्कार होंगे। 

साथ ही टीबी हेल्थ विजिटर, सीनियर लैब सुपरवाइजर, लैब तकनीशियन, मेडिकल लैब तकनीशियन ग्रेड 2, लैब अटेंडेंट, फार्मासिस्ट (एलोपैथी), फार्मासिस्ट(आर्युवेदा), सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर, वेटरनरी फार्मासिस्ट, अकाउंटेंट, अकाउंटेंट कम मेडिकल रिकॉर्ड ऑफिसर, जेओए (अकाउंटस), जूनियर अकांउटेंट, सीनियर असिस्टेंट (अकाउंटस), असिस्टेंट माइनिंग इंस्पेक्टर, सेरी कल्चर इंस्पेक्टर के पदों के लिए भी साक्षात्कार होंगे।

विज्ञापन

 तकनीकी सुपरिंटेंडेंट, माइनिंग इंस्पेक्टर, जूनियर कोच, जेई (सिविल), रेफ्रिजरेटर प्लांट ऑपरेटर, सब स्टेशन अटेंडेंट, जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट, सब फायर ऑफिसर, टीजीटी (मेडिकल), टीजीटी नॉन मेडिकल, एलटी, शास्त्री, कंडक्टर, ड्राइंग मास्टर, जेबीटी आदि पदों के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे। वहीं, ऊना, मंडी, कुल्लू और शिमला के लिए दैनिक वेतन भोगी (क्लास फोर) के साक्षात्कार भी होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed