{"_id":"6adddf197406ac673d06c1e4","slug":"video-hamirpur-gandhi-market-public-toilets-locked-women-face-problems-2026-10-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर में बाजार गुलजार, सार्वजनिक शौचालयों पर ताले; खरीदारी करने पहुंचीं महिलाएं परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर में बाजार गुलजार, सार्वजनिक शौचालयों पर ताले; खरीदारी करने पहुंचीं महिलाएं परेशान
Ankesh Dogra
Updated Sun, 25 Oct 2026 04:21 PM IST
Link Copied
करवाचौथ और दिवाली के त्योहारों के चलते हमीरपुर के बाजार गुलजार हैं। खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग बाजार पहुंच रहे हैं, लेकिन गांधी बाजार में सार्वजनिक शौचालयों पर ताले लटके होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को खरीदारी के लिए पहुंचीं महिलाओं को खास तौर पर दिक्कतें झेलनी पड़ीं।
करवाचौथ के मद्देनजर रविवार को महिलाएं पूजा सामग्री और त्योहार से जुड़ी अन्य वस्तुओं की खरीदारी करने बाजार पहुंचीं। बाजार में दुकानों पर भीड़ रही, लेकिन जरूरत पड़ने पर सार्वजनिक शौचालय बंद मिलने से महिलाओं को परेशानी उठानी पड़ी। त्योहारों के दौरान बाजार में बढ़ती भीड़ के बीच बुनियादी सुविधाओं की कमी लोगों के लिए असुविधा का कारण बनी।
महिलाओं और बुजुर्गों को सुविधाएं देने की मांग
स्थानीय लोगों पंकज, राजन, अरविंद और सुमित ने कहा कि त्योहारों के दौरान बाजारों में साफ-सफाई, पेयजल और सार्वजनिक शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होना जरूरी है। खरीदारी के लिए आने वाली महिलाओं और बुजुर्गों को इन सुविधाओं की विशेष आवश्यकता होती है।
उन्होंने नगर निगम से मांग की कि सार्वजनिक शौचालयों के नियमित संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और इन्हें रोजाना खुला रखा जाए, ताकि बाजार आने वाले लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
गांधी बाजार में सार्वजनिक शौचालय बंद रहने की समस्या पर नगर निगम हमीरपुर के आयुक्त राकेश शर्मा ने कहा कि मामला ध्यान में आया है। उन्होंने लोगों की परेशानी दूर करने के प्रयास किए जाने की बात कही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।