{"_id":"6addcd1d77eb20ef1c0497aa","slug":"video-maserdu-village-bridge-inaugurated-ashish-sharma-hamirpur-2026-10-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर के मसेरड़ू गांव में 25 लाख से बना पुल जनता को समर्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर के मसेरड़ू गांव में 25 लाख से बना पुल जनता को समर्पित
Ankesh Dogra
Updated Sun, 25 Oct 2026 03:04 PM IST
Link Copied
विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर की ग्राम पंचायत साहनवीं के मसेरडू गांव में नवनिर्मित पुल का उद्घाटन रविवार को विधायक आशीष शर्मा ने किया। विधायक निधि और स्थानीय जनसहयोग से करीब 25 लाख रुपये की लागत से बने इस पुल को जनता को समर्पित किया गया। इससे क्षेत्र की आधा दर्जन पंचायतों के करीब तीन दर्जन गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।
पुल निर्माण में स्थानीय निवासी अश्वनी शर्मा और ग्रामीणों ने भी योगदान दिया। अश्वनी शर्मा और ग्रामीणों ने अपनी निजी कमाई से छह लाख रुपये दिए, जबकि शेष राशि विधायक निधि से खर्च की गई। उद्घाटन समारोह में स्थानीय लोगों ने विधायक आशीष शर्मा को सम्मानित किया और पुल की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने पर आभार जताया।
इस अवसर पर विधायक आशीष शर्मा ने क्षेत्रवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का एक प्रतिनिधिमंडल पुल निर्माण की मांग लेकर उनसे मिला था। इसके बाद विधायक निधि से राशि जारी की गई। उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और विकास कार्यों को समय पर पूरा करवाने के लिए प्रयासरत हैं।
विधायक ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने विधायक निधि की राशि आधी कर दी है और इसे समय पर जारी नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि अखबारों में निधि जारी करने की घोषणाएं होती हैं, लेकिन धरातल पर स्वीकृत कार्यों के लिए राशि मिलने में देरी हो रही है। उनके अनुसार, कई बिल तीन-तीन महीने से लंबित हैं। उन्होंने सरकार से विधायक निधि और ऐच्छिक निधि समय पर जारी करने की मांग की, ताकि विकास कार्य निर्धारित समय में पूरे हो सकें।
स्थानीय पंचायत प्रधान राकेश कुमार ने कहा कि विधायक आशीष शर्मा जनता की ओर से उठाई गई विकास संबंधी मांगों को पूरा करने के लिए प्रयास करते हैं। उन्होंने पंचायत और क्षेत्रवासियों की ओर से विधायक का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के बाद बूथ नंबर 74, मसेरडू गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को भी सुना गया। इस दौरान झंडूता विधानसभा क्षेत्र के विधायक जेआर कटवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने ग्रामीणों को एसआईआर के बारे में जागरूक किया।
समारोह में दानकर्ता अश्वनी शर्मा, उपप्रधान संजय, जिला परिषद सदस्य सुरेश सोनी, बीडीसी अध्यक्ष वासुदेव, उपाध्यक्ष रानी देवी, जिला उपाध्यक्ष राजकुमारी, मंडल अध्यक्ष जसवीर सिंह, महामंत्री अश्वनी, प्रमोद पटियाल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष ज्योति बाला, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष बलवंत, एससी मोर्चा अध्यक्ष कुलवीर, मंडल उपाध्यक्ष वीरेंद्र, सुनील कुमार, विद्यासागर और वार्ड सदस्य अजय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।