फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   FIR filed against BJP members for protesting outside Congress office

Shimla News: कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन पर भाजपाईयों के खिलाफ एफआईआर

Wed, 14 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
FIR filed against BJP members for protesting outside Congress office
महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष समेत कई बड़े नेता नामजद
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान वाहनों को नुकसान पहुंचाने के लगाए हैं आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला के बाहर 10 अक्तूबर को हुए भाजपा के प्रदर्शन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।
कांग्रेस की ओर से प्रदर्शन के दौरान वाहनों, झंडों, होर्डिंग्स और अन्य संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। इसके आधार पर पुलिस ने भाजपा नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने गैरकानूनी सभा, बलवा और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष डेजी ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष केशव चौहान, शिमला शहरी क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी संजय सूद और भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष संजीव देष्टा को नामजद किया है। अन्य कार्यकर्ताओं की पहचान की जा रही है।

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार 10 अक्तूबर को दोपहर करीब 2:10 बजे कार्ट रोड स्थित राजीव भवन के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान वहां खड़े वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया। इसके अलावा कांग्रेस कार्यालय के आसपास लगाए गए पार्टी के झंडों, होर्डिंग्स और अन्य संपत्ति को भी क्षति पहुंचाई गई। शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया। शिकायतकर्ता ने घटना से संबंधित वीडियो क्लिप भी पुलिस को उपलब्ध करवाने की बात कही है, ताकि आरोपों का सत्यापन किया जा सके।
विज्ञापन


भाजपा ने कांग्रेस के एक सांसद पर महिलाओं की ओर से लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों के विरोध में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया था। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और पुतला जलाकर विरोध जताया था। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। एएसपी मेहर पंवार ने बताया कि कांग्रेस मुख्यालय के बाहर हुए प्रदर्शन के मामले में शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष केशव चौहान ने कहा कि पार्टी ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया था। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्यकर्ता ने सरकारी संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाया। उन्होंने आरोपों को निराधार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article