सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Four people, including youths from Punjab, were arrested with drugs in Dhali and Rampur.

Shimla News: ढली और रामपुर में चिट्टे के साथ पंजाब के युवकों समेत 4 गिरफ्तार

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Four people, including youths from Punjab, were arrested with drugs in Dhali and Rampur.
विज्ञापन
आरोपियों से 15 ग्राम चिट्टा बरामद, स्पेशल सेल की टीम ने सूचना पर की कार्रवाई

बैकवर्ड लिंकेज से सबूत जुटाकर कार्रवाई कर रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिला पुलिस ने ढली और रामपुर में अलग-अलग मामलों में 15 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के युवकों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों ही मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
पहला मामला ढली क्षेत्र का है। स्पेशल सेल की टीम गश्त और अपराधों की रोकथाम के लिए बैम्लोई, छोटा शिमला, संजौली और ढली आदि में मौजूद थी। इस दौरान ढली चौक पर टीम को गुप्त सूचना मिली कि दो व्यक्ति ढली क्षेत्र में चिट्टे की सप्लाई का कार्य कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में ढली में दबिश दी। यहां आरोपी तरविंद्र सिंह निवासी पटियाला, पंजाब और मोहित कुमार पुत्र लखवीर सिंह निवासी पटियाला, पंजाब के कब्जे से करीब 8 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना ढली में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 एवं 29 के तहत मामला दर्जकर गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें चार दिन की पुलिस हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर पता लगा रही है कि दोनों चिट्टा लेकर कहां से आए थे और शिमला में उनके साथ कोई अन्य नशा तस्करी में संलिप्त तो नहीं थे। दूसरा मामला रामपुर क्षेत्र का है। यहां डिटेक्शन टीम ने रामपुर नेशनल हाईवे पर बारुबाग के पास गश्त एवं वाहन जांच कर रही थी। इस दौरान एक ट्रक को जांच के लिए रोका गया। वाहन की तलाशी ली तो वाहन में सवार मुश्ताक अली निवासी गांव भद्राश, डाकघर दत्तनगर, तहसील रामपुर और बलबीर निवासी गांव मकडोग, डाकघर कुंगल बाल्टी, तहसील ननखड़ी, जिला शिमला के कब्जे से करीब 7 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना कुमारसैन में केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस दोनों ही मामलों में हर पहलू की जांच कर ही है। नशा तस्करों के खिलाफ आगे भी इसी तरह से कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article