{"_id":"6a3a282d3ae439f1970e5843","slug":"hamirpur-sujanpur-11-year-old-student-found-hanging-suicide-note-investigation-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: कमरे में फंदे से लटका मिला 16 वर्षीय छात्र का शव, डीएवी आलमपुर का छात्र था मृतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: कमरे में फंदे से लटका मिला 16 वर्षीय छात्र का शव, डीएवी आलमपुर का छात्र था मृतक
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Published by: Ankesh Dogra
Updated Tue, 23 Jun 2026 12:43 PM IST
विज्ञापन
सार
हमीरपुर के सुजानपुर क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र का शव घर में फंदे से लटका मिला। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें एक शिक्षण संस्थान का जिक्र है। मामले की जांच जारी है। पढ़ें पूरी खबर...
खुदकुशी।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
थाना सुजानपुर के तहत पटलांदर में 16 वर्षीय छात्र का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना का पता मंगलवार सुबह उस समय चला, जब माता-पिता उठे और बेटे को फंदे से लटका देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक डीएवी आलमपुर का छात्र था। पुलिस के अनुसार, सोमवार रात वह अपने माता-पिता के साथ कमरे में पढ़ाई कर रहा था। मंगलवार सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला। शव का पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में कराया जा रहा है।
पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नोट में एक शिक्षण संस्थान का जिक्र किया गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। बताया गया कि परिवार मूल रूप से जिला कांगड़ा के भलूंदर का रहने वाला है और पिछले छह वर्षों से पटलांदर में किराये के क्वार्टर में रह रहा है। मृतक के पिता सेल्समैन हैं, जबकि माता सिलाई का काम करती हैं। एसपी बलवीर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों के बारे में कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं, घटना के बाद डीएवी आलमपुर स्कूल के बाहर लोगों का प्रदर्शन शुरू हो गया है। मौके पर पुलिस भी पहुंची है।