सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Car crashes while rescuing a stray animal.

Hamirpur (Himachal) News: लावारिस पशु को बचाते समय कार दुर्घटनाग्रस्त

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 23 Jun 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भोटा (हमीरपुर)। नगर पंचायत भोटा के तहत बस स्टैंड भोटा बाजार से गुजरने वाली मुख्य सड़क सोमवार को शाम राधा स्वामी चौक के समीप भोटा नाले पर बने पुल के पास एक लावारिस बैल के अचानक सड़क पर आ जाने से एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार चालक अपने परिवार के साथ कालका मेले से लौटकर घर जा रहा था। इसी दौरान बैल के सामने आने से चालक का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया और कार पुल के पैरापिट से टकराकर पलट गई। गनीमत यह रही कि कार में सवार परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित रहे और किसी को गंभीर चोट नहीं आई। पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed