फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Heavy rain alert issued for Himachal Pradesh for four days

हिमाचल में कल से फिर रफ्तार पकड़ेगा मानसून: चार दिन भारी बारिश का अलर्ट, 54 सड़कें अब भी बंद; पढ़ें ताजा अपडेट

Sun, 30 Aug 2026 12:43 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sun, 30 Aug 2026 12:43 AM IST
सार

मौसम विभाग ने 31 अगस्त के लिए कांगड़ा और सिरमौर जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं एक सितंबर को बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। 2 सितंबर को हमीरपुर, चंबा और कांगड़ा जिलों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
Heavy rain alert issued for Himachal Pradesh for four days
Himachal Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने जा रहा है। मौसम विभाग ने 31 अगस्त से राज्य के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी का पूर्वानुमान जताते हुए आगामी चार दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजधानी शिमला सहित अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार को मौसम अपेक्षाकृत साफ रहा और हल्के बादलों के बीच धूप खिली, लेकिन महीने के अंतिम दिन से मौसम के फिर करवट लेने के संकेत हैं।

विज्ञापन

जिला कांगड़ा में शुक्रवार रात हुए भारी बारिश के बाद शनिवार को पूरा दिन मौसम साफ रहा और तेज धूप खिली रही। धूप तेज होने से लोगों को उमस और गर्मी से परेशान होना पड़ा। हालांकि धर्मशाला में दोपहर बाद हल्के बादल छाए रहे। हमीरपुर, ऊना और चंबा जिले में शनिवार को मौसम साफ रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 30 अगस्त और 4 सितंबर को राज्य के कुछ स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है, जबकि 31 अगस्त से 3 सितंबर तक प्रदेश के अनेक भागों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर चल सकता है। इस दौरान कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। विभाग ने 31 अगस्त के लिए कांगड़ा और सिरमौर जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं एक सितंबर को बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। 2 सितंबर को हमीरपुर, चंबा और कांगड़ा जिलों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। आगामी दिनों में होने वाली बारिश से पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, चट्टानें गिरने और नालों-खड्डों के जलस्तर में अचानक वृद्धि की आशंका बनी रहेगी। विशेषकर संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनियों पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन

मानसून सीजन में अब तक 250 लोगों की गई जान
इस मानसून सीजन में 30 जून से 29 अगस्त तक प्रदेश में आपदा की वजह से 250 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। 449 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 103 की सड़क हादसों में माैत हुई। इसके अतिरिक्त इस अवधि के दाैरान 32 पक्के और 67 कच्चे मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। वहीं 432 कच्चे-पक्के मकानों को आंशिक क्षति पहुंची है। इसके अलावा 17 दुकानों व 382 गोशालाओं को भी नुकसान पहुंचा है। प्रदेश में इस मानसून में नुकसान का आंकड़ा 118 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

क्षेत्र अधिकतम तापमान
  • ऊना 35.4
  • सुंदरनगर 34.1
  • बिलासपुर 34.0
  • मंडी 33.8
  • नेरी 33.3
  • कांगड़ा 33.2
  • सोलन 31.0
  • चंबा 30.9
  • धर्मशाला 30.0
  • नाहन 29.0
  • मनाली 28.0
  • शिमला 25.4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed