{"_id":"6a0ef91ddb2918861a037af0","slug":"himachal-21-kanungos-promoted-to-naib-tehsildar-revenue-department-issues-notification-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: 21 कानूनगो बने नायब तहसीलदार, राजस्व विभाग ने जारी की अधिसूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: 21 कानूनगो बने नायब तहसीलदार, राजस्व विभाग ने जारी की अधिसूचना
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 21 May 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
सार
राजस्व विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक ऊना, कांगड़ा, चंबा, हमीरपुर और कुल्लू जिलों में तैनात कानूनगो अधिकारियों को पदोन्नति का लाभ मिला है।
हिमाचल सरकार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
हिमाचल सरकार ने 21 कानूनगो को पदोन्नत कर नायब तहसीलदार बनाया है। राजस्व विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक ऊना, कांगड़ा, चंबा, हमीरपुर और कुल्लू जिलों में तैनात कानूनगो अधिकारियों को पदोन्नति का लाभ मिला है।
Trending Videos
पदोन्नत हुए कानूनगो में इकबाल सिंह, राज कुमार, शुभ कुमार, अजय कुमार, रमन कुमार, कमल देव, सतीश पुरी, राजेश कुमार, राकेश कुमार, रविंद्र कुमार, सतीश कुमार, परवीन कौर, प्रेम चंद, पवन कुमार, विचित्र सिंह, बलजीत सिंह, पवन कुमार, सतीश कुमार, परवेश कुमारी, धर्म पाल और शरवन सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इनके अलग से तैनाती आदेश जारी किए जाएंगे। अधिकारियों को उचित माध्यम से ज्वाइनिंग रिपोर्ट विभाग को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग की अनुमति के बाद अतिरिक्त मुख्य सचिव (राजस्व) केके पंत ने यह आदेश जारी किए हैं। पटवारी कानूनगो संघ के पूर्व अध्यक्ष सतीश कुमार ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी का आभार जताया है।