सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   SAHEB Employees End Strike; Consensus Reached on Demands During Meeting with Mayor

राहत की खबर: शिमला में सैहब कर्मचारियों ने खत्म की हड़ताल; शुक्रवार से काम पर लाैटेंगे, बैठक में फैसला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 21 May 2026 03:00 PM IST
विज्ञापन
सार

 नगर निगम शिमला मेयर सुरेंद्र चाैहान के साथ बैठक में मांगों पर सहमति बनने के बाद सैहब सोसाइटी कर्मियों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली है। 

SAHEB Employees End Strike; Consensus Reached on Demands During Meeting with Mayor
सैहब सोसाइटी कर्मियों का प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शिमला शहरवासियों के लिए राहत की खबर है। गुरुवार को नगर निगम शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान के साथ हुई बैठक में मांगों पर सहमति बनने के बाद सैहब सोसाइटी कर्मियों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली है। शुक्रवार से शहर के सभी घरों से कूड़ा नियमित रूप से उठाया जाएगा। गुरुवार को सैहब कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष जसवंत सिंह व अन्य पदाधिकारियों की नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान के साथ बैठक हुई। बैठक में कर्मचारियों की सभी मांगों पर सहमति बनी है।

Trending Videos

बैठक की जानकारी देते हुए महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि सैहब कर्मियों की रोकी गई 10 फीसदी वेतनवृद्धि को 4 जून को एजीएम में बहाल करने का निर्णय लिया जाएगा। इसके साथ ही 41 कर्मियों के टर्मिनेशन ऑर्डर वापस लिए जाएंगे।  कर्मियों को 15 दिन की विशेष छुट्टियों के मामले पर भी सहमति बनी है। 4-9-14 का लाभ भी छूट गए सफाई कर्मियों को देने पर भी सहमति बनी है। सैहब कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष जसवंत सिंह ने कहा कि महापौर सुरेंद्र चौहान के साथ बैठक में सभी मांगों पर सहमति बनी है। उन्होंने कहा कि हड़ताल को समाप्त कर दिया गया है और शुक्रवार से सभी कर्मचारी अपने-अपने काम पर लाैटेंगे। शहर के सभी घरों से कूड़ा नियमित रूप से उठाया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें, सैहब सोसाइटी कर्मी पिछले सात दिनों से हड़ताल पर थे। गुरुवार सुबह भी सैहब कर्मियों ने मांगों को लेकर डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इसके बाद कर्मचारियों की मेयर के साथ वार्ता हुई और मांगों पर सहमति बनी। इससे पहले मंगलवार को भी कर्मचारियों व मेयर के बीच वार्ता हुई थी लेकिन सहमति नहीं बन पाई थी। हालांकि, गुरुवार सुबह भी शहर से कूड़ा नहीं उठ पाया है। बीते सात दिनों से शहर की जनता परेशान है। सफाई व्यवस्था चौपट हो चुकी है। ऐसे में हड़ताल खत्म होने से लोगों को राहत मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed