फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal banks will come on a platform to overcome economic recession

आर्थिक मंदी से उबरने के लिए एक मंच पर आएंगे हिमाचल के बैंक, पांच जिलों में होंगे विशेष कार्यक्रम

Mon, 30 Sep 2019 05:20 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 30 Sep 2019 05:20 PM IST
विज्ञापन
Himachal banks will come on a platform to overcome economic recession
प्रतीकात्मक तस्वीर

त्योहारी सीजन के दौरान आर्थिक मंदी से उबरने को हिमाचल के सभी बैंक एक मंच पर आएंगे। प्रदेश के पांच जिलों शिमला, सोलन, मंडी, कुल्लू और हमीरपुर में तीन से पांच अक्तूबर तक ग्राहक संपर्क पहल के तहत विशेष कार्यक्रम होंगे। ग्राहकों को सभी बैंकों की जानकारी एक छत के नीचे मिलेगी। समस्याएं भी मौके पर दूर की जाएंगी। ग्राहकों को लुभाने के लिए देश के 400 जिलों में वित्त मंत्रालय यह आयोजन कर रहा है।

विज्ञापन


सोमवार को शिमला के कसुम्पटी स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के प्रशासनिक कार्यालय में प्रेस वार्ता में एसबीआई के उपमहाप्रबंधक पवन कुमार और राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति के संयोजक जेएन कश्यप ने ग्राहक संपर्क पहल को लेकर जानकारी दी। बताया कि शिमला में लिफ्ट के समीप मेट्रोपोल के सामने वाली पार्किंग के टॉप फ्लोर और सोलन के ठोडो मैदान में आयोजन का जिम्मा एसबीआई को सौंपा है। 

विज्ञापन

निजी बैंक अपने-अपने स्टाल लगाएंगे

हमीरपुर के सरकारी पॉलीटेक्निक कॉलेज बडू़, मंडी के ब्यास सदन भ्यूली और कुल्लू के देव सदन ढालपुर में आयोजन पंजाब नेशनल बैंक करेगा। इन पांचों जिलों में सभी सार्वजनिक, सहकारी और निजी बैंक अपने-अपने स्टाल लगाएंगे।

ग्राहकों को दी जाने वाली विभिन्न ऋण योजनाओं, बचत और चालू खातों सहित डिजिटल बैंकिंग, केंद्र और सरकार की योजनाओं से अवगत करवाया जाएगा। ग्राहक इन कार्यक्रमों में आकर एक छत के नीचे विभिन्न बैंकों की योजनाओं और ब्याज दरों की समीक्षा कर सकेंगे।

मौके पर ग्राहकों को सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। बैंकों से संबंधित शिकायतों का निपटारा भी मौके पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आर्थिक मंदी के दौरान त्योहारी सीजन में ग्राहकों को लुभाने के लिए यह पहल की जा रही है। इन आयोजन में एसएलबीसी, नाबार्ड और यूएआईडी का भी सहयोग रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed