फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Big News: Weather update; High Court verdict in husband-wife dispute; former minister Vijay Mankotia

हिमाचल की बड़ी खबरें: माैसम पर आया नया अपडेट, पति-पत्नी विवाद में कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व मंत्री का निधन

Tue, 29 Sep 2026 04:34 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 29 Sep 2026 04:34 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने अगले कई दिनों के लिए राहत भरा पूर्वानुमान जारी किया है। वहीं पूर्व पर्यटन मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया का मंगलवार सुबह निधन हो गया। उधर, प्रदेश हाईकोर्ट ने पति-पत्नी के बीच विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण टिप्पणी की है। पढ़े, हिमाचल प्रदेश की बड़ी खबरें

विज्ञापन
Himachal Big News: Weather update; High Court verdict in husband-wife dispute; former minister Vijay Mankotia
हिमाचल की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में तीन दिन बारिश-बर्फबारी के बाद मंगलवार से माैसम खुल गया। मौसम विभाग ने अगले कई दिनों के लिए राहत भरा पूर्वानुमान जारी किया है। अगर आप 30 सितंबर के बाद हिमाचल घूमने, सफर करने या पहाड़ी इलाकों में जाने की तैयारी कर रहे हैं तो मौसम का यह अपडेट आपके लिए काफी काम का है। वहीं प्रदेश हाईकोर्ट ने पति-पत्नी के बीच विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण टिप्पणी की है। उधर, प्रदेश के वरिष्ठ नेता और शाहपुर से पूर्व विधायक एवं पर्यटन मंत्री रहे मेजर विजय सिंह मनकोटिया का मंगलवार सुबह निधन हो गया। वहीं कसौली स्थित लॉरेंस स्कूल सनावर के पूर्व छात्र और नेपाल सेना के पूर्व प्रमुख जनरल गौरव शमशेर जंग राणा को नेपाल सरकार ने ब्रिटेन में अपना नया राजदूत नियुक्त करने के लिए नामित किया है। राजधानी शिमला में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कुल करीब 26 ग्राम चिट्टा बरामद करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पढ़े, हिमाचल प्रदेश की बड़ी खबरें

विज्ञापन

हाईकोर्ट ने कहा- कानूनी हक के लिए कोर्ट जाना पति के प्रति मानसिक क्रूरता नहीं
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने एक पारिवारिक मामले में स्पष्ट किया है कि यदि कोई परेशान पत्नी अपने अधिकारों के लिए कानूनी रास्ता चुनती है, तो इसे पति के प्रति मानसिक क्रूरता नहीं माना जा सकता। अदालत ने कहा कि सामान्य परिस्थितियों में कोई भी विवाहित महिला अपने नवजात बच्चे के साथ बिना किसी गंभीर या प्रतिकूल परिस्थिति के अपना वैवाहिक घर और पति का साथ स्वेच्छा से नहीं छोड़ती है। यदि कोई पत्नी अदालत में भरण-पोषण या घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज कराती है, तो इसे पति के प्रति मानसिक क्रूरता नहीं माना जा सकता। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व पर्यटन मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया नहीं रहे, दिल का दौरा पड़ने से निधन
हिमाचल प्रदेश की राजनीति के वरिष्ठ नेता और शाहपुर से पूर्व विधायक एवं पर्यटन मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया का मंगलवार सुबह निधन हो गया। बताया जा रहा है कि सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

सनावर के पूर्व छात्र जनरल गौरव शमशेर जंग राणा को बड़ी जिम्मेदारी
कसौली के प्रतिष्ठित लॉरेंस स्कूल सनावर के एक और पूर्व छात्र ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। स्कूल के पूर्व छात्र और नेपाल सेना के पूर्व प्रमुख जनरल गौरव शमशेर जंग बहादुर राणा को नेपाल सरकार ने ब्रिटेन में नेपाल का राजदूत बनाने के लिए नामित किया है। पढ़ें पूरी खबर

शिमला में नशे पर पुलिस का शिकंजा, दो अलग मामलों में 26 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार
 शिमला में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कुल करीब 26 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद नशीला पदार्थ कहां से आया और इसके पीछे कौन लोग जुड़े हो सकते हैं।  पढ़ें पूरी खबर

ऐसे थे मेजर मनकोटिया: खुद को कभी वोट नहीं कर पाए, सियासत में हमेशा अपनी शर्तों पर जिए
हिमाचल की सियासत में कुछ नेता ऐसे होते हैं, जिनकी पहचान चुनाव जीतने या मंत्री बनने से आगे निकल जाती है। मेजर विजय सिंह मनकोटिया भी ऐसे ही नेताओं में शुमार रहे। सैनिक पृष्ठभूमि से राजनीति में आए मनकोटिया ने सार्वजनिक जीवन में भी अपनी बेबाकी और साफगोई को नहीं छोड़ा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed