फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain Shahi Masjid Widening: Affected Portion Voluntary Demolished for 2nd Consecutive Day

उज्जैन शाही मस्जिद विवाद: प्रभावित हिस्से को हटाने का काम दूसरे दिन भी जारी, 2000 जवान तैनात; ड्रोन से निगरानी

Tue, 29 Sep 2026 07:31 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 29 Sep 2026 07:31 PM IST
सार

उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण की जद में आई शाही मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही। करीब 2000 पुलिसकर्मी तैनात हैं और ड्रोन से निगरानी हो रही है। AIMIM प्रदेश अध्यक्ष का वीडियो वायरल है।

 

विज्ञापन
Ujjain Shahi Masjid Widening: Affected Portion Voluntary Demolished for 2nd Consecutive Day
शाही मस्जिद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रही ऐतिहासिक शाही मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने की कार्रवाई मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही। मस्जिद कमेटी के नुमाइंदे स्वेच्छा से प्रभावित हिस्से को हटाने की कार्रवाई कर रहे हैं। व्यवस्थाओं और सुरक्षा मानकों की समीक्षा के लिए एडीजी उपेंद्र जैन ने छत्री चौक सहित प्रभावित स्थलों का दौरा कर निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक टीम के साथ भारी पुलिस बल तैनात रहा। सोमवार रात को ही मस्जिद के नीचे बनी दुकानों को खाली करा लिया गया था। मंगलवार सुबह मस्जिद के ऊपरी हिस्से को सुरक्षित तरीके से हटाने के लिए बाहर मचान तैयार किया गया। इसके बाद प्रभावित हिस्से को हटाने का काम शुरू किया गया। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 2000 पुलिसकर्मियों का बल तैनात किया गया है। ड्रोन कैमरों के माध्यम से भी क्षेत्र की लगातार निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन


पढ़ें:  बैगा-गोंड समुदाय के बच्चों की मौत को लेकर दौरा, सिंघार ने की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन

गलत कंटेंट फैलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी: कलेक्टर
कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना है। इसमें सभी धर्मों और समुदायों का पूर्ण सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मस्जिद कमेटी स्वेच्छा से प्रभावित हिस्से को हटा रही है। कलेक्टर ने सोशल मीडिया पर चल रही एआई-जनरेटेड (AI) और फर्जी फोटो-वीडियो से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी सामग्री पर विश्वास करने से पहले उसकी तथ्यात्मक पुष्टि जरूर करें। सोशल मीडिया पर प्रशासन की पैनी नजर है और गलत कंटेंट फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई सुचारू रूप से चल रही है: एडिशनल एसपी
एडिशनल एसपी गुरु प्रसाद पाराशर ने कहा कि अतिक्रमण और सड़क चौड़ीकरण की जद में आए हिस्से को हटाने की कार्रवाई सुचारू रूप से चल रही है। पूरे इलाके में शांति है। सुरक्षा के लिहाज से 2000 जवानों का बल तैनात किया गया है। ड्रोन के माध्यम से भी हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

AIMIM प्रदेश अध्यक्ष का वीडियो वायरल
सिंहस्थ मेले की तैयारियों के तहत कंठाल चौराहे से गोपाल मंदिर तक किए जा रहे सड़क चौड़ीकरण के दौरान शाही मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने की कार्रवाई के बाद सियासी गरमाहट बढ़ गई है। कार्रवाई के विरोध में AIMIM (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) के मध्य प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो उज्जैन के नागझरी थाने के बाहर का बताया जा रहा है। वीडियो में मोहसिन अली खान पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई से नाराज होकर समर्थकों को संबोधित करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में वे कहते सुनाई दे रहे हैं, "आपको यह चेतावनी देकर जा रहा हूं, जल्द मुकाबला होगा और सबका हिसाब होगा।"

उन्होंने दावा किया कि पुलिस थानों में उनके निर्दोष नौजवान बंद हैं और वे उनके हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक एक-एक नौजवान बाहर नहीं आ जाता, उनका संघर्ष जारी रहेगा। मोहसिन अली खान ने मस्जिदों की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए भोपाल, इंदौर, देवास और उज्जैन समेत अन्य जिलों के मुसलमानों को एक साथ नहीं बुलाए जाने और मस्जिद की हिफाजत के लिए अपील नहीं करने पर भी सवाल उठाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed