सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal cabinet meeting will be held on this day, and several decisions are likely to be approved during the

HP Cabinet Meeting: इस दिन होगी हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक, आरडीजी बंद होने पर लिए जा सकते हैं कड़े फैसले

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 09 Feb 2026 04:24 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रदेश की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार ने 12 फरवरी को मंत्रिमंडल की बैठक बुला ली है। बैठक में आय के साधन बढ़ाने पर चर्चा होगी।

Himachal cabinet meeting will be held on this day, and several decisions are likely to be approved during the
हिमाचल मंत्रिमंंडल की बैठक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की आगामी बैठक की तिथि तय हो गई है। मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में 12 फरवरी को राज्य सचिवालय में आयोजित की जाएगी। सुबह 11.00 बजे प्रदेश सचिवालय के शिखर सम्मेलन हाल में शुरू होने वाली इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।  बैठक में प्रदेश की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए और आय के साधन बढ़ाने पर चर्चा होगी। वित्त विभाग की ओर से कैबिनेट में यह प्रस्ताव लाया जा रहा है। आरडीजी (राजस्व घाटा अनुदान) बंद होने के बाद हिमाचल प्रदेश की आर्थिक स्थिति और गड़बड़ा गई है।

Trending Videos

राज्य के बजट में 13 फीसदी योगदान आरडीजी का
राज्य सरकार कर्मचारियों व पेंशनरों को नए वेतनमान का एरियर देने की स्थिति में नहीं है। महंगाई भत्ता फ्रीज करने व सभी सब्सिडी बंद करने की नौबत आ गई है। प्रधान सचिव वित्त देवेश कुमार की ओर से दी गई प्रस्तुति में यह बात कही गई है। राज्य के बजट में 13 फीसदी योगदान आरडीजी का रहा है। राज्य का 48,000 करोड़ रुपये का प्रतिबद्ध खर्च है, जो करना ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैबिनेट में कड़े फैसले लिए जाएंगे
अपना राजस्व ले-देकर 18 हजार करोड़ रुपये का है। केंद्रीय करों के हिस्से के रूप में 14 हजार करोड़ रुपये ही मिलेंगे। कर्ज 10 हजार करोड़ ही ले पाएंगे। यानी 42 हजार करोड़ का ही प्रबंध हो पाएगा। इन सभी मामलों पर चर्चा की जानी है। इसको लेकर मंत्रियों और अधिकारियों के सुझाव भी लिए जाएंगे। बताया जा रहा है कि कैबिनेट में कड़े फैसले लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed