सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal cabinet meeting will be held on this day, and several decisions are likely to be approved during the

HP Cabinet Meeting: इस दिन होगी हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक, कई फैसलों पर लग सकती है मुहर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 09 Feb 2026 04:24 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रदेश मंत्रिमंडल की आगामी बैठक की तिथि तय हो गई है।

Himachal cabinet meeting will be held on this day, and several decisions are likely to be approved during the
हिमाचल मंत्रिमंंडल की बैठक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की आगामी बैठक की तिथि तय हो गई है। मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में 12 फरवरी को राज्य सचिवालय में आयोजित की जाएगी। सुबह 11.00 बजे प्रदेश सचिवालय के शिखर सम्मेलन हाल में शुरू होने वाली इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। 16वें वित्त आयोग की रिपोर्ट के प्रभाव और वित्त विभाग की ओर से निपटने के लिए दिए सुझावों पर अंतिम निर्णय मंत्रिमंडल की ओर से लिया जाएगा। बैठक में आगामी बजट सत्र में बजट प्रस्तुत करने की तिथि पर भी चर्चा हो सकती है। 

Trending Videos


सरकार के अनुसार प्रदेश के बजट को तैयार करने का सबसे बड़ा दारोमदार राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) का रहा है। हिमाचल देश का ऐसा दूसरा राज्य है, जो नगालैंड के बाद बजट बनाने के लिए आरडीजी पर निर्भर है। हिमाचल के बजट का 13 फीसदी हिस्सा आरडीजी का रहा है। अन्य 15 राज्यों के बजट में बहुत कम हिस्सा आरडीजी का रहता है। इन राज्यों के पास आय के अन्य साधन हैं। ऐसे में आरडीजी खत्म होने से उपजे हालातों पर भी कैबिनेट में चर्चा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed