सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Akhil Thakur wins gold medal in kickboxing, Dakshang Singla from Nalagarh wins bronze.

हिमाचल: किक बॉक्सिंग में अखिल ठाकुर ने जीता स्वर्ण पदक, नालागढ़ के दक्षांक सिंगला ने कांस्य

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर/नालागढ़। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 09 Feb 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
सार

अखिल ठाकुर ने 5वें इंडियन ओपन इंटरनेशनल किक बॉक्सिंग कप में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए 94 किलोग्राम भार वर्ग की किक लाइट स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है।

Akhil Thakur wins gold medal in kickboxing, Dakshang Singla from Nalagarh wins bronze.
अखिल ठाकुर, दक्षांक सिंगला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बिलासपुर के गांव देलग के अखिल ठाकुर ने 5वें इंडियन ओपन इंटरनेशनल किक बॉक्सिंग कप में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए 94 किलोग्राम भार वर्ग की किक लाइट स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। अखिल ठाकुर की पहली उपलब्धि नहीं है। इससे पहले भी वह एशिया में स्वर्ण पदक, वर्ल्ड कप में रजत पदक सहित आठ अंतरराष्ट्रीय पदक अपने नाम कर चुके हैं। सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में लगातार चार बार स्वर्ण पदक जीतकर अपनी निरंतरता और मेहनत का लोहा मनवाया है। अपनी इस जीत का श्रेय अखिल ठाकुर ने चेतना संस्था के सचिव हरीश नड्डा, एनटीपीसी कोलडैम, केके कश्यप, कोच मनोज पटियाल, हंसराज शर्मा और अपने माता-पिता को दिया। हिमाचल किक बॉक्सिंग संघ के सचिव परशुराम अवार्डी डॉ. संजय यादव ने अखिल को बधाई दी।

Trending Videos

नालागढ़ के दक्षांक सिंगला ने जीता कांस्य
 दिल्ली के केडी जाधव स्टेडियम में में किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में नालागढ़ के दक्षांक सिंगला ने कांस्य पदक जीता है। दक्षांक सिंगला ने यंगर कैडेट्स लाइट कॉंटेक्ट वर्ग (10-12 वर्ष) में कांस्य पदक प्राप्त किया। इससे पहले भी दक्षांक सिंगला ने सुंदरनगर में राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। दक्षांक सिंगला नालागढ़ में अल्पाइन स्कूल में सातवीं कक्षा के छात्र हैं, और आइडियल एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स नालागढ़ से प्रशिक्षण ले रहे हैं। माता रंजना सिंगला और पिता सुनील सिंगला दोनों निजी क्षेत्र में कार्यरत हैं। नालागढ़ साहित्य कला मंच के अध्यक्ष यादव किशोर गौतम, मीडिया प्रभारी प्रमोद कुमार हर्ष और हिमाचल किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष संजय ने दक्षांक को बधाई दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बिलासपुर में होंगे मुक्केबाजी और कबड्डी के लिए ट्रायल
 भारतीय खेल प्राधिकरण के क्षेत्रीय केंद्र चंडीगढ़ जीरकपुर की ओर से आवासीय योजना के अंतर्गत भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केंद्र बिलासपुर में प्रवेश के लिए चयन प्रक्रिया करवाई जाएगी। ट्रायल मुक्केबाजी और कबड्डी खेलों के लिए होंगे। 19 और 20 फरवरी को ट्रायल होंगे। सुबह आठ बजे निर्धारित स्थल पर खेल पोशाक में उपस्थित होना होगा। ट्रायल भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केंद्र बिलासपुर परिसर में होंगे। केंद्र के प्रभारी विजय नेगी ने बताया कि इस आवासीय योजना के अंतर्गत 12 से 18 आयु वर्ग के खिलाड़ी पात्र होंगे। 12 से 16 साल आयु वर्ग के खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जाएगी। खिलाड़ियों को अपने साथ जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, खेल प्रमाण पत्र सहित तीन पासपोर्ट आकार की तस्वीरें लानी होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed