फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Congress: New appointments in the Congress organization soon; senior leaders to get a place.

Himachal Congress: हिमाचल कांग्रेस संगठन में नई नियुक्तियां जल्द, वरिष्ठ नेताओं को मिलेगी जगह

Thu, 13 Aug 2026 09:56 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 13 Aug 2026 09:56 PM IST
सार

कांग्रेस संगठन में जल्द नई नियुक्तियां होंगी। इसमें वरिष्ठ नेताओं को खास जगह दी जाएगी। कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश के शीर्ष पार्टी नेताओं से संगठनात्मक कामकाज पर चर्चा की। 

विज्ञापन
Himachal Congress: New appointments in the Congress organization soon; senior leaders to get a place.
कांग्रेस की बैठक में शामिल हुए सीएम सुक्खू, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से भी मिले। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस संगठन में जल्द नई नियुक्तियां होंगी। इसमें वरिष्ठ नेताओं को खास जगह दी जाएगी। कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश के शीर्ष पार्टी नेताओं से संगठनात्मक कामकाज पर चर्चा की। राष्ट्रीय स्तर पर उठाए गए मुद्दों जैसे चढ़ावा चोरी, नीट पेपर लीक आदि पर हुई संगठनात्मक गतिविधियों पर भी जानकारी ली गई। गुरुवार को नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, सह प्रभारी विदित चौधरी, चेतन चौहान और प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार माैजूद रहे। चर्चा में संगठन को प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत करने और पार्टी की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

विज्ञापन

हिमाचल कांग्रेस के संगठनात्मक कामकाज की समीक्षा करते हुए केसी वेणगुगोपाल ने प्रदेश, जिला, ब्लॉक व बूथ स्तर तक संगठन की कमेटियों के गठन की स्थिति की जानकारी ली और जहां कमेटियां गठित नहीं हुई हैं, वहां प्रक्रिया जल्द पूरी करने पर चर्चा हुई। संगठन को निचले स्तर तक सक्रिय करने और कार्यकर्ताओं को चुनावी मोर्चे के लिए तैयार करने की रणनीति पर भी मंथन हुआ। हाईकमान ने प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व को भाजपा के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाने और कांग्रेस सरकार की नीतियों व उपलब्धियों को जनता तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन में राज्य स्तर से लेकर बूथ स्तर तक आगामी नियुक्तियों के स्वरूप पर भी चर्चा हुई। केसी वेणुगोपाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में तो मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा नहीं हुई। सूत्रों के अनुसार इससे पहले नई दिल्ली में ही मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार के बीच हुई बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हाईकमान से स्थिति पहले से स्पष्ट मानी जा रही है। मुख्यमंत्री पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर को मंत्री बनाया जाएगा। अब उनकी शपथ की तारीख तय होनी है। विधानसभा उपाध्यक्ष के पद पर अभी हाईकमान की ओर से किसी नाम पर अंतिम मुहर नहीं लगी है। कांगड़ा को भी बड़ा पद देने पर विचार हो रहा है।
 
विज्ञापन

खरगे से भी मिले सुक्खू, विनय और रजनी पाटिल
- केसी वेणुगोपाल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार और कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से भी मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार इस दौरान उत्तराखंड के हलद्वानी रामलीला मैदान में एक ट्रस्ट के कथित शुद्धीकरण विवाद को लेकर भी चर्चा हुई। कांग्रेस नेतृत्व ने उत्तराखंड प्रकरण पर पार्टी का पक्ष मजबूती से रखने और भाजपा को घेरने पर भी चर्चा की।

बैठक से पहले लौटे मुकेश, गत दिवस मिले थे पाटिल से
इस बैठक से पहले उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री नई दिल्ली से हिमाचल लौट आए। गत दिवस उनकी मुलाकात कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल से हुई थी। मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा के बीच मुकेश के दिल्ली दौरे से भी हलचल पैदा हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed