फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal: Five more govt schools to be affiliated with CBSE; 1,371 students to benefit

हिमाचल: सीबीएसई से संबद्ध होंगे पांच और सरकारी स्कूल, 1371 विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

Thu, 29 Oct 2026 06:36 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 29 Oct 2026 06:36 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की घोषणा के बाद स्कूल शिक्षा निदेशालय ने इन स्कूलों को सीबीएसई से संबद्ध करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। शैक्षणिक सत्र 2027-28 से इन स्कूलों में सीबीएसई की कक्षाएं शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। 

विज्ञापन
Himachal: Five more govt schools to be affiliated with CBSE; 1,371 students to benefit
सीबीएसई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के पांच और सरकारी स्कूलों में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के तहत पढ़ाई शुरू होगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की घोषणा के बाद स्कूल शिक्षा निदेशालय ने इन स्कूलों को सीबीएसई से संबद्ध करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। शैक्षणिक सत्र 2027-28 से इन स्कूलों में सीबीएसई की कक्षाएं शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे पांचों स्कूलों के 1,371 विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। अभी राज्य में 151 सरकारी स्कूल सीबीएसई से संबद्ध हैं।

विज्ञापन

सीबीएसई से संबद्ध किए जाने वाले इन स्कूलों में शिमला जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चिड़गांव, धमवाड़ी, जांगला और तकलेच शामिल हैं।

Trending Videos

इसके अलावा किन्नौर जिले के कल्पा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को भी इस योजना में शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने रोहड़ू, रामपुर और किन्नौर के दौरे के दौरान इन स्कूलों को सीबीएसई से जोड़ने की घोषणा की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय ने शिक्षा सचिव को इस संबंध में तत्काल कार्रवाई करने और अनुपालना रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। अब स्कूल शिक्षा निदेशालय ने पांचों स्कूलों को सीबीएसई से संबद्ध करने के लिए स्वीकृति देने का आग्रह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितने विद्यार्थी पढ़ रहे
साथ ही संबद्धता के लिए आवेदन समेत अन्य आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। सीबीएसई से संबद्ध किए जाने वाले पांच स्कूलों में सबसे अधिक 411 विद्यार्थी चिड़गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पढ़ रहे हैं जबकि जांगला स्कूल में 325, धमवाड़ी में 268, तकलेच में 248 और कल्पा स्कूल में 119 विद्यार्थी नामांकित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed