HP Big News: माैसम ने बदली करवट, करवाचौथ पर बाजारों में भीड़, कार में चिट्टा; महंगे प्लॉट पर भड़के कारोबारी
हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को कई महत्वपूर्ण खबरें सामने आईं। पुलिस ने कार से चिट्टा बरामद किया। करवाचौथ पर गुरुवार को बाजारों में रौनक रही। चक्रवात अर्नब का प्रभाव हिमाचल प्रदेश में भी दिखा। पढ़ें, प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को।
विस्तार
बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात अर्नब का प्रभाव हिमाचल प्रदेश में भी दिखा। गुरुवार को माैसम ने करवट बदली। कई भागों में बारिश दर्ज की गई, वहीं ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई है। वहीं ठियोग पुलिस ने एक कार से करीब 9 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। करवाचौथ पर गुरुवार को बाजारों में रौनक रही। सार्वजनिक अवकाश के चलते स्कूल-काॅलेज भी बंद रहे। हमीरपुर के छात्र सर्वेश शर्मा को भारतीय सेना के लिए ड्रोन विकसित करने के वास्ते 3.5 करोड़ रुपये की ग्रांट मिलने की खबर का खंडन हुआ है। आइए जानते हैं प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को विस्तार से।
शिमला के फागू में कार से नौ ग्राम चिट्टा बरामद, ठियोग के दो युवक गिरफ्तार
हमीरपुर के छात्र सर्वेश शर्मा को 3.5 करोड़ रुपये की ग्रांट मिलने का दावा फर्जी
करवाचौथ पर खराब मौसम के बीच बाजारों में भीड़
हिमाचल में दिखा चक्रवात अर्नब का असर, चोटियों पर बर्फबारी, कई भागों में बारिश
कुल्लू दशहरा में महंगे प्लॉट पर भड़के कारोबारी
शिमला जिले के फागू में ठियोग पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक कार से करीब 9 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। कार में बैठे ठियोग क्षेत्र के 27 और 26 वर्षीय दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
हमीरपुर के छात्र सर्वेश शर्मा को भारतीय सेना के लिए ड्रोन विकसित करने के वास्ते 3.5 करोड़ रुपये की ग्रांट मिलने की खबर का खंडन हुआ है। आईडेक्स डीआईओ ने इस दावे को फर्जी बताया है। इससे पहले कुछ मीडिया रिपोर्टों में ग्रांट मंजूर होने की बात कही गई थी। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
करवाचौथ पर गुरुवार को बाजारों में रौनक रही। सार्वजनिक अवकाश के चलते स्कूल-काॅलेज भी बंद रहे। बड़ी संख्या में महिलाएं बाजार पहुंचीं और अपनी जरूरत के अनुसार खरीदारी की। इस दौरान मिठाई, श्रृंगार सामग्री और करवाचौथ से संबंधित अन्य सामान की दुकानों पर खरीदारी हुई। महिलाओं ने पर्व की तैयारियों के लिए जरूरी वस्तुएं खरीदीं। हालांकि, खराब माैसम ने खलल जरूर डाला। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात अर्नब का प्रभाव हिमाचल प्रदेश में भी दिखा। गुरुवार को माैसम ने करवट बदली। राज्य के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी दर्ज की गई है। जबकि अन्य कई भागों में बारिश हुई है। मौसम में आए बदलाव के चलते ऊपरी रिहायशी क्षेत्रों, रोहड़ू के चांशल दर्रा, रामपुर के काशापाट और पंद्रहबीस क्षेत्र की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई है। माैसम विभाग ने 29 से 31 अक्तूबर तक कई क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में प्लॉट के बढ़े दामों को लेकर देशभर से आए कारोबारियों में रोष है। विरोध में कारोबारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं और ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने उत्सव में दुकानें लगाने वाले अन्य कारोबारियों से भी विरोध में दुकानें बंद रखने की अपील की। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.