सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal govt big decision on CBSE affiliated schools, the uniform and dress code already in place will contin

Himachal: सीबीएसई संबद्ध स्कूलों पर बड़ा फैसला, इस सत्र में फिलहाल नहीं बदलेगी वर्दी और ड्रेस कोड

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 02 Mar 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
सार

 सीबीएसई संबद्ध सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के ड्रेस कोड और विद्यार्थियों की वर्दी को लेकर सरकार ने यू-टर्न ले लिया है।

himachal govt big decision on CBSE affiliated schools, the uniform and dress code already in place will contin
मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पोर्टमोर(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सीबीएसई संबद्ध सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के ड्रेस कोड और विद्यार्थियों की वर्दी को लेकर सरकार ने यू-टर्न ले लिया है। फिलहाल इन स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र वर्दी नहीं मिलेगी। शैक्षणिक सत्र 2027-28 सत्र अब नई व्यवस्था लागू हो सकती है। भवन रंग योजना पर भी निर्णय लंबित है। सोमवार को इस असमंजस की स्थिति पर शिक्षा निदेशालय ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 में स्कूलों में पहले से लागू वर्दी और ड्रेस कोड ही जारी रहेगा। नई व्यवस्था पर निर्णय बाद में लिया जाएगा।

Trending Videos

इसलिए जारी करना पड़ा स्पष्टीकरण
स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि कई फील्ड कार्यालयों से यह पूछा जा रहा था कि क्या शिक्षकों का नया ड्रेस कोड, विद्यार्थियों की नई वर्दी और स्कूल भवनों की रंग योजना सत्र 2026-27 से लागू होगी। इस पर विभाग ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। जिला उपनिदेशकों और स्कूल प्रिंसिपलों को जारी निर्देशों के अनुसार शिक्षकों के ड्रेस कोड और विद्यार्थियों की वर्दी को अंतिम रूप तकनीकी शिक्षा विभाग तथा राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) जैसी उपयुक्त एजेंसियों से परामर्श के बाद दिया जाएगा। इसके बाद नई व्यवस्था शैक्षणिक सत्र 2027-28 से लागू की जा सकती है। उधर, इस निर्णय को सरकार के स्तर पर नीति तैयार न हो पाने और तैयारियों में देरी से जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल प्रमुखों को दिए ये निर्देश
पहले संकेत दिए जा रहे थे कि सीबीएसई पैटर्न वाले सरकारी स्कूलों में एक समान व्यवस्था लागू की जाएगी, लेकिन अब इसे टाल दिया गया है। स्कूल भवनों की रंग योजना को लेकर भी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। निदेशालय ने फिलहाल स्कूल प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि भवनों की सफेदी या रंग-रोगन मौजूदा रंग योजना के अनुसार ही कराएं। नई रंग योजना को अलग से अधिसूचित किया जाएगा। ड्रेस कोड और रंग योजना को लेकर स्कूल प्रबंधन समितियों और प्रधानाचार्यों में असमंजस बना हुआ था। कई स्कूल नई वर्दी लागू करने की तैयारी कर रहे थे, जबकि कुछ स्कूल आदेशों का इंतजार कर रहे थे। विभाग के स्पष्टीकरण के बाद फिलहाल स्थिति स्पष्ट हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed