फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal monsoon 98 roads closed 20 water supply schemes affected

हिमाचल मानसून नुकसान: 98 सड़कें बंद, 20 पेयजल योजनाएं प्रभावित; 1,168 करोड़ से अधिक का नुकसान

Wed, 26 Aug 2026 10:37 AM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Wed, 26 Aug 2026 10:37 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में मानसून की बारिश से जनजीवन और सार्वजनिक सुविधाओं पर असर जारी है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की 26 अगस्त सुबह 10 बजे की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 98 सड़कें बंद हैं। मंडी में सबसे अधिक 49, कुल्लू में 23 और चंबा में पांच सड़कें प्रभावित हैं। इसके अलावा पांच बिजली वितरण ट्रांसफॉर्मर और 20 पेयजल योजनाएं बाधित हैं। 25 अगस्त तक मानसून से राज्य को 1,168.97 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
himachal monsoon 98 roads closed 20 water supply schemes affected
हिमाचल में मानसून का कहर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मानसून की बारिश का असर बुधवार को भी कई जिलों में देखने को मिला। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की 26 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे जारी रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में कुल 98 सड़कें बंद हैं। इसके साथ ही पांच बिजली ट्रांसफॉर्मर और 20 पेयजल आपूर्ति योजनाएं भी प्रभावित हैं।

विज्ञापन


सड़क बंद होने के मामले में मंडी जिला सबसे आगे है। यहां कुल 49 सड़कें बंद हैं। इसके बाद कुल्लू में 23, कांगड़ा में सात, चंबा में पांच, ऊना में चार, शिमला में तीन और लाहौल-स्पीति में एक सड़क प्रभावित है। सिरमौर में छह सड़कें बंद हैं। बिलासपुर, हमीरपुर, किन्नौर और सोलन में रिपोर्ट में कोई सड़क बंद नहीं बताई गई है।
विज्ञापन


मंडी में 49 सड़कें बंद
मंडी जिले में सिराज उपमंडल की 33 सड़कें सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। इसके अलावा सुंदरनगर में एक, धर्मपुर में एक, सरकाघाट में तीन, पधर में चार, थलौट में चार और गोहर में तीन सड़कें बंद हैं। कुल्लू में 23 सड़कें प्रभावित हैं, जिनमें कुल्लू उपमंडल की नौ, मनाली की एक, बंजार की दो, आनी की पांच और निरमंड की छह सड़कें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां कितनी बिजली और पानी की दिक्कत
रिपोर्ट के अनुसार चंबा में एक बिजली ट्रांसफॉर्मर बाधित है। कांगड़ा में तीन और शिमला में एक डीटीआर प्रभावित है। पेयजल आपूर्ति योजनाओं में कांगड़ा की एक योजना और शिमला की 17 योजनाएं बाधित बताई गई हैं।

मानसून में 1,168.97 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान
राजस्व विभाग के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ की 25 अगस्त तक की संचयी रिपोर्ट के अनुसार 30 जून से 25 अगस्त 2026 के बीच मानसून से हिमाचल में कुल 1,16,897.20 लाख रुपये, यानी करीब 1,168.97 करोड़ रुपये का नुकसान दर्ज किया गया है।

जिलावार आंकड़ों में कांगड़ा में करीब 358.64 लाख, चंबा में 267.60 लाख, शिमला में 234.65 लाख, किन्नौर में 192.70 लाख, मंडी में 189.82 लाख और सिरमौर में 189.45 लाख रुपये का नुकसान दर्ज किया गया है। रिपोर्ट में विभिन्न सरकारी विभागों, निजी संपत्तियों और अन्य क्षेत्रों को हुए नुकसान का विवरण शामिल है।

आपदा से 98 मौतें, सड़क हादसों में 139 लोगों की जान गई
मानसून सीजन के दौरान आपदाओं से अब तक 98 लोगों की मौत दर्ज की गई है। इनमें भूस्खलन, बाढ़, डूबने, बिजली गिरने, सांप के काटने, पेड़/चट्टान से गिरने और अन्य कारण शामिल हैं। सबसे अधिक मौतें कांगड़ा में 16, लाहौल-स्पीति में 14, सिरमौर में 14, चंबा में 13 और शिमला में 12 दर्ज हुई हैं। इसके अलावा रिपोर्ट में मानसून अवधि में सड़क हादसों में 139 मौतें दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed