सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Shimla Police Launch Major Crackdown on Chitta Trafficking Gurmeet alias Billa Arrested from Ludhiana

Himachal News: 27 साल का बिल्ला शिमला में हाईटेक तरीके से चला रहा था चिट्टे का कारोबार, लुधियाना से गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Wed, 13 May 2026 03:43 PM IST
विज्ञापन
सार

नशा तस्करी के मामले में शिमला पुलिस ने पंजाब के लुधियाना से गुरमीत उर्फ बिल्ला को गिरफ्तार कर लिया। जानें पूरा मामला...

Himachal Shimla Police Launch Major Crackdown on Chitta Trafficking Gurmeet alias Billa Arrested from Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

लुधियाना में बैठकर हाईटेक तरीके से जिला शिमला में चिट्टे का कारोबार कर रहे 27 साल के गुरमीत सिंह ऊर्फ बिल्ला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बिल्ला को शिमला पुलिस की टीम ने बुधवार को लुधियाना से गिरफ्तार किया है।

Trending Videos




आरोपी इतना शातिर था कि पुलिस से बचने के लिए यह वर्चुअल नंबरों के जरिये ही अपने नेटवर्क से संपर्क करता था। हालांकि, पुलिस कड़ियां जोड़ते हुए इस तरह पहुंच गई। पुलिस के अनुसार 20 मार्च को बालूगंज थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। उस समय पुलिस ने पांच लोगों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपियों में सोनीपत हरियाणा निवासी 34 वर्षीय अंजीत, झज्जर निवासी 38 वर्षीय इरफान, 30 वर्षीय सोनीपत निवासी रविकांत, 47 वर्षीय झज्जर निवासी मुकेश और नरेंद्र निवासी जिला सोनीपत हरियाणा को गिरफ्तार किया गया था। इनके कब्जे से 93.970 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था। जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने बैकवर्ड लिंकजेज और सप्लाई चेन का पता लगाने के लिए आरोपियों से गहनता से पूछताछ की। डिजिटल साक्ष्यों का भी विश्लेषण किया गया। इसमें खुलासा हुआ कि आरोपियों ने यह चिट्टा पंजाब के फरीदकोट निवासी गुरमीत उर्फ बिल्ला से लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्चुअल नंबरों से चला रहा था नेटवर्क
पुलिस से बचने के लिए आरोपी गुरमीत उर्फ बिल्ला वर्चुअल नंबर के माध्यम से आरोपियों के संपर्क में था। पुलिस ने इसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया और बुधवार को इसे गुरमीत लुधियाना पंजाब गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मामले की जांच अब जारी है। एएसपी अभिषेक के अनुसार अब तक इस मामले में छह लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

ठियोग मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने ठियोग थाना में 12 अप्रैल को दर्ज चिट्टा मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 12 अप्रैल को ठियोग निवासी कुलदीप वर्मा से 8.34 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। जांच के बाद पता चला कि आरोपी ने सप्लायर शिव शंकर से यह चिट्टा लिया था। पुलिस टीम ने बुधवार को पुलिस टीम ने आरोपी शिव शंकर निवासी बिलारी, जिला मोरादाबाद उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। इसे चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया है।

जांच से मुख्य तस्करों तक पहुंच रही पुलिस
पुलिस इस साल बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर 35 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। साल 2024 में सात और वर्ष 2025 में 10 आरोपियों को इस आधार पर गिरफ्तार किया गया था। इस बार पुलिस ने मामलों की गहराई तक जाकर जांच की है जिससे मुख्य सप्लायरों तक की गिरफ्तारियां हो रही हैं। इस साल 26 नशा तस्करी नेटवर्कों को ध्वस्त किया गया है। 2024 में सात जबकि 2025 में 10 नेटवर्कों के विरुद्ध कार्रवाई की गई थी। इस साल पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, केरल सहित विभिन्न राज्यों में सक्रिय अंतरराज्यीय नेटवर्कों पर कार्रवाई करते हुए उनकी सप्लाई चेन को तोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed