{"_id":"6ab66adab726a77de30e1a62","slug":"himachal-son-kills-father-by-attacking-him-with-a-sharp-edged-weapon-accused-arrested-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: बेटे ने तेजधार हथियार से वार कर पिता को माैत के घाट उतारा, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: बेटे ने तेजधार हथियार से वार कर पिता को माैत के घाट उतारा, आरोपी गिरफ्तार
Fri, 25 Sep 2026 06:06 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 25 Sep 2026 06:06 PM IST
सार
बेटे की ओर से अपने पिता की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हत्याकांड उपमंडल पधर की ग्राम पंचायत चेली में हुआ है।
विज्ञापन
एसपी मंडी विनोद कुमार, डीएसपी लोकेंद्र नेगी और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जुटाए साक्ष्य।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बेटे की ओर से अपने पिता की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हत्याकांड उपमंडल पधर की ग्राम पंचायत चेली में हुआ है। जानकारी के अनुसार गुरुवार रात करीब 11:30 बजे चेली गांव निवासी मस्त राम अपने घर के बरामदे में सो रहे थे। तभी उनके बड़े बेटे दीपक ने अचानक उनके सिर पर बैलू बसोला(तेजधार हथियार) से जोरदार वार कर दिया और वारदात के बाद खुद कमरे में जाकर सो गया। इसके बाद गंभीर रूप से घायल मस्त राम को परिजनों और आरोपी ने तुरंत 108 एंबुलेंस से पधर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे मंडी रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शुक्रवार दोपहर एसपी मंडी विनोद कुमार, डीएसपी लोकेंद्र नेगी और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर अहम साक्ष्य जुटाए। छोटे बेटे के बयान के आधार पर पधर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी दीपक को हिरासत में ले लिया है। मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन