सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Stepfather strangled his two and a half year old son to death, accused arrested

Himachal: सौतेले बाप ने गला घोंटकर कर दी ढाई साल के बेटे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 03 Mar 2026 08:15 PM IST
विज्ञापन
सार

सोलन शहर से सटे सलोगड़ा में एक सौतेले बाप ने ढाई साल के बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। 

Himachal: Stepfather strangled his two and a half year old son to death, accused arrested
अपराध(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर से सटे सलोगड़ा में एक सौतेले बाप ने ढाई साल के बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी। जांच में सामने आया कि आरोपी का कुछ दिन पहले अपनी पत्नी और उसके पहले पति के साथ बेटे के पालन-पोषण को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया है। हत्या के बाद आरोपी ने इसे सामान्य मौत बताने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों और सगे पिता के संदेह जताने पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच की। जांच में हत्या की बात सामने आने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Trending Videos

सोलन के पुलिस अधीक्षक टी साई दत्तात्रेय वर्मा ने बताया कि आरोपी राज थापा निवासी नेपाल से पूछताछ की जा रही है। जांच में पाया गया कि लगभग 10-12 दिन पहले आरोपी, उसकी पत्नी तारा देवी और उसके पहले पति राजेंद्र महत के बीच बच्चे के पालन-पोषण को लेकर विवाद हुआ था। प्रथम दृष्टया जांच में यह पाया गया है कि रंजिश के चलते 28 फरवरी को आरोपी राज थापा ने बच्चे की गला घोंटकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे हुआ खुलासा
28 फरवरी को पुलिस को सूचना मिली कि सलोगड़ा में ढाई साल के नेपाल मूल के एक बच्चे की मौत हो गई है। परिजनों ने  पुलिस को बताया कि शाम लगभग 5:00 बजे बच्चा आंगन में खेलते समय गिर गया, उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद वे शव को सलोगड़ा ले आए। इसके बारे में आरोपी ने अपनी पत्नी के पहले पति को भी सूचित किया, जिसके बाद वह भी सलोगड़ा पहुंचा। 1 मार्च को सुबह जब बच्चे के शव को दफनाने के लिए ले जाया जा रहा था, तब कुछ लोगों ने बच्चे की मौत पर संदेह जताया और पुलिस बुलाई। पुलिस ने मौके पर पहुंच बच्चे को शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। यहां पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे की मौत सामान्य नहीं हुई है। इसके बाद बच्चे के सगे पिता ने सोलन पुलिस थाने में सौतेले बाद के खिलाफ बच्चे की हत्या का केस दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने हत्या के एंगल से जांच कर आरोपी को पकड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed