Himachal Weather: मई में 125 वर्षों के दौरान 56वीं सबसे कम बारिश दर्ज, जानें एक सप्ताह तक कैसा रहेगा मौसम
मई के दौरान प्रदेश में 1901-2026 की अवधि में 56वीं सबसे कम बारिश (50.4 मिमी) दर्ज की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस प्री मानसून सीजन(मार्च से मई) के दाैरान हिमाचल प्रदेश में वर्ष 1901 से 2026 की अवधि के दौरान 62वीं सबसे कम बारिश (208.6 मिलीमीटर) दर्ज की गई है। प्री मानसून में सबसे कम बारिश वर्ष 2022 में 63.8 मिलीमीटर और सबसे अधिक बारिश वर्ष 1982 में 527.6 मिलीमीटर हुई थी। वहीं मई के दौरान प्रदेश में 1901-2026 की अवधि में 56वीं सबसे कम बारिश (50.4 मिमी) दर्ज की गई है। मई में सबसे अधिक बारिश वर्ष 1987 (214.2 मिमी) में हुई थी। मई में राज्य में सामान्य वर्षा (63.3 मिलीमीटर) के मुकाबले 50.4 मिलीमीटर वास्तविक वर्षा दर्ज की गई। इसके परिणामस्वरूप बारिश में 20 फीसदी की कमी रही। ऊना जिले में अत्यधिक वर्षा हुई। बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, शिमला और सिरमौर जिले में सामान्य से अधिक वर्षा हुई। कुल्लू और मंडी जिलों में सामान्य बारिश हुई। चंबा, किन्नौर, सोलन तथा लाहौल-स्पीति जिलों में मई में वर्षा की कमी रही।
मई में इन जिलों में हीटवेव और ओलावृष्टि हुई
19 मई को ऊना, 20 मई को शिमला, ऊना, सोलन और कांगड़ा, 21 मई को शिमला, ऊना, बिलासपुर, मंडी और सिरमौर और 27 मई को राज्य के ऊना और बिलासपुर जिले में लू (हीटवेव) देखी गई। इसी तरह 2 मई को कांगड़ा, जबकि 4, 5, 23 और 29 मई को शिमला और 22 मई को लाहौल-स्पीति जिले में ओलावृष्टि देखी गई।
एक सप्ताह तक कैसा रहेगा माैसम
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कई स्थानों पर 4 और 5 जून को तथा कुछ स्थानों पर 3 और 6 जून को हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं छिटपुट स्थानों पर 2, 7 और 8 जून को हल्की बारिश होने के आसार हैं। अगले 2-3 दिनों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। अगले 2-3 दिनों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने के आसार हैं। इसके बाद अगले 2-3 दिनों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस गिरेगा।
कहां कितना न्यूनतम तापमान
बीते 24 घंटों के दाैरान कंडाघाट में 26.0, कुफरी 16.8, कोटखाई और भरमौर 12.4, जुब्बड़हट्टी 12.2, शिमला 12.0, सराहन 7.9, सोलन 6.8, चौपाल 5.0, धर्मपुर 2.8 व शिल्लारू में 2.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। शिमला में न्यूनतम तापमान 14.0, सुंदरनगर 19.5, भुंतर 17.6, कल्पा 9.6, धर्मशाला 17.6, ऊना 19.5, नाहन 18.3, केलांग 7.0, पालमपुर 18.5, सोलन 15.0, मनाली 13.7, कांगड़ा 21.2, मंडी 21.2, बिलासपुर 21.0, चंबा 19.7, डलहाैजी 16.5, जुब्बड़हट्टी 16.0, कुफरी 10.5, कुकुमसेरी 4.9, भरमाैर 13.0, सेऊबाग 16.5, बरठीं 19.8, पांवटा साहिब 23.0, सराहन 13.9, देहरागोपीपुर 24.0, ताबो 6.7 व नेरी में 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।