सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Blast in a private hospital in Gurdaspur at Punjab

Punjab: गुरदासपुर के निजी अस्पताल में ब्लास्ट, मौके पर मचा हड़कंप; सीसीटीवी फुटेज में दिखा संदिग्ध

संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 02 Jun 2026 05:04 PM IST
विज्ञापन
सार

गुरदासपुर में एक प्राइवेट अस्पताल में मंगलवार को जोरदार धमाका हुआ। धमाके के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। इसी अस्पताल पर दो बार पहले भी हमला हुआ था। 

Blast in a private hospital in Gurdaspur at Punjab
अस्पताल में ब्लास्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

 गुरदासपुर के कलानौर में मुल्तानी अस्पताल पर अज्ञात हमलावरों ने मंगलवार को जोरदार धमाका किया है। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि अस्पताल की खिड़कियों और दरवाजों के शीशे चकनाचूर हो गए। सूचना मिलते ही एसएसपी आदित्य, एसपी डीके चौधरी और एसएचओ मौलख सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी। शुरुआती जांच में ग्रेनेड हमले की आशंका जताई जा रही है।  

Trending Videos


अस्पताल के बाहर दिखा संदिग्ध युवक
पुलिस के द्वारा की गई जांच में घटनास्थल से एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। इस फुटेज में एक संदिग्ध युवक काफी समय तक अस्पताल के आस-पास घूमता दिख रहा है। पुलिस इस फुटेज को कब्जे में लेकर संदिग्ध की पहचान करने में जुट गई है। सीसीटीवी में दिख रहा है कि एक युवक काफी देर तक अस्पताल के बाहर खड़ा रहा। हालांकि अस्पताल के अंदर ग्रेनेड फैंकने का कोई सीसीटीवी फुटेज फिलहाल सामने नहीं आया है। उल्लेखनीय है कि कलानौर के इस मुल्तानी अस्पताल के डॉक्टर अमरबीर सिंह मुल्तानी लंबे समय से गैंगस्टरों के निशाने पर थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Blast in a private hospital in Gurdaspur at Punjab
अस्पताल के बाहर दिखा संदिग्ध युवक - फोटो : संवाद
अस्पताल पर दो बार पहले भी हुआ है हमला
फिरौती न देने को लेकर इस अस्पताल पर पहले भी दो बार फायरिंग हो चुकी है। दोनों घटनाओं में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ था लेकिन लगातार मिल रही धमकियों और हमलों के बावजूद यह तीसरा हमला सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की कई टीमें जांच में लगा दी गई हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और फोरेंसिक टीमें भी मौके से साक्ष्य जुटाने में लगी है। बता दें कि कुछ दिन पहले पंजाब के जालंधर और अमृतसर में भी ब्लास्ट हुआ था जिसके बाद सुरक्षा एजेसियां अलर्ट हो गई थीं। इसके अलावा चंडीगढ़ में बीजेपी ऑफिस के बाहर ग्रेनेड हमला हुआ था जिसका एक वीडियो भी सामने आया था। वहीं, पंजाब और चंडीगढ़ में आए दिन स्कूलों और सरकारी कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी मिलती रहती है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed