सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Bikram Majithia poster majitha police station amritsar police all update

Amritsar: बिक्रम मजीठिया की गुमशुदगी के लगे पोस्टर, वर्कर को थाने से छुड़ाने के आरोप में दर्ज हुआ है केस

संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Tue, 02 Jun 2026 02:14 PM IST
विज्ञापन
सार

थाना मजीठा से एक अकाली कार्यकर्ता को पुलिस हिरासत से छुड़ाकर ले जाने के आरोप में बिक्रम मजीठिया समेत 50 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
 

Bikram Majithia poster majitha police station amritsar police all update
अमृतसर में लगे बिक्रम मजीठिया की गुमशुदगी के पोस्टर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

अमृतसर में वरिष्ठ अकाली नेता एवं पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया की गुमशुदगी के पोस्टर लगे हैं। थाना मजीठा से एक अकाली कार्यकर्ता को पुलिस हिरासत से छुड़ाकर ले जाने के आरोप में पुलिस ने मजीठिया समेत 50 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 



मामले में सोमवार को भारी पुलिस बल मजीठिया के ग्रीन एवेन्यू स्थित आवास पर पहुंचा और चारों तरफ से घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया। हालांकि उस समय घर पर कोई मौजूद नहीं मिला। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में अकाली कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। बाद में पुलिस टीम खाली हाथ लौट गई। इसके अलावा पुलिस ने मजीठा, चंडीगढ़ और अन्य स्थानों पर भी दबिश दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

लुकआउट सर्कुलर जारी

इसके बाद मजीठिया के खिलाफ पंजाब पुलिस ने लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी कराया है। इसके बाद मजीठिया संबंधित एजेंसियों की अनुमति के बिना विदेश यात्रा नहीं कर सकेंगे।

विज्ञापन
Trending Videos


जानकारी के अनुसार एलओसी जारी होने के बाद देश के सभी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों और इमिग्रेशन चेक पोस्टों पर मजीठिया को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। यदि वह विदेश जाने का प्रयास करते हैं तो संबंधित एजेंसियों को तत्काल सूचना दी जाएगी और कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के अनुसार, चुनाव के दिन हुई मारपीट और चेन स्नेचिंग के एक मामले में थाना मजीठा पुलिस ने जोबनप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि रविवार को बिक्रम सिंह मजीठिया अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंचे और बिना अनुमति परिसर में दाखिल होकर जांच में हस्तक्षेप किया। पुलिस के अनुसार जहां जोबनप्रीत सिंह को पूछताछ के लिए रखा गया था वहां पहुंचकर उसे जबरन पुलिस हिरासत से छुड़ाकर ले जाया गया। हालांकि बाद में पुलिस ने उसे दोबारा हिरासत में ले लिया।

थाना प्रभारी का मोबाइल छीनने का है आरोप

पुलिस का आरोप है कि इस दौरान सरकारी दस्तावेज के साथ छेड़छाड़ की गई और थाना प्रभारी का मोबाइल फोन छीनने का प्रयास भी किया गया। मामले में एफआईआर नंबर 91 दर्ज कर मजीठिया समेत 50 से अधिक लोगों को नामजद किया गया है। इनमें से पांच-छह आरोपियों की पहचान हो चुकी है। जांच के लिए एसपी की निगरानी में विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed