फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Shimlapuri Double Murder Nephew Killed Aunt and Uncle Needed Money to Repay Debt

शिमलापुरी दोहरा हत्याकांड: भतीजे ने की थी बुआ-फूफा की हत्या, कर्ज चुकाने के लिए चाहिए थे पैसे; ऐसे किया कत्ल

Tue, 02 Jun 2026 10:18 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Tue, 02 Jun 2026 10:18 AM IST
सार

लुधियाना के शिमलापुरी जनता नगर में बुजुर्ग दंपती के शव मिले थे। अब पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतकों के भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है।  

विज्ञापन
Shimlapuri Double Murder Nephew Killed Aunt and Uncle Needed Money to Repay Debt
मामले की जानकारी देते पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा। - फोटो : संवाद

विस्तार

लुधियाना के शिमलापुरी जनता नगर में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे में पर्दाफाश कर दिया है। कर्ज में डूबे भतीजे प्रदीप सिंह ने ही अपने बुजुर्ग बुआ-फूफा की बेरहमी से हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी प्रदीप सिंह (34) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल लोहे का बैरिंग भी बरामद किया है।
विज्ञापन




पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने यह जानकारी दी। गिरफ्तार आरोपी न्यू अंगद कॉलोनी का रहने वाला है। पूछताछ में सामने आया कि प्रदीप कर्ज के बोझ तले दबा था। उसके पास काम धंधा नहीं था, उसकी कार भी गिरवी थी। उसे पैसों की सख्त जरूरत थी। 
विज्ञापन


हरमीत कौर उसकी दूर की बुआ थीं। वह अक्सर उनसे मिलने आता और मदद के नाम पर पैसे ले जाता था। 28 मई की शाम करीब 6 बजे वह बुआ के घर पहुंचा। उसने पैसे मांगे तो पहले मना किया गया, फिर एक हजार रुपये दिए गए। इस दौरान प्रदीप ने अलमारी में पैसे पड़े देख लिए और उसकी नीयत खराब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

खौफनाक वारदात का तरीका

जांच अधिकारियों के अनुसार, आरोपी को पता था कि बुजुर्ग दंपती घर में अकेले रहते हैं। उनकी पांचों बेटियां विदेश में बसी हैं। पैसे देखने के बाद तैश में आकर प्रदीप ने पास पड़े लोहे के बैरिंग से फूफा कुलदीप सिंह और बुआ हरमीत कौर के सिर पर ताबड़तोड़ वार किए। वार इतने जोरदार थे कि बुजुर्गों को संभलने का मौका नहीं मिला। आरोपी ने तब तक प्रहार किया, जब तक उनकी सांसें थम नहीं गईं।

लूटपाट के बाद हुआ फरार

हत्याकांड के बाद प्रदीप ने अलमारी से 60 हजार रुपये की नकदी समेटी। उसने हरमीत कौर के कानों से सोने की बालियां और हाथों से कड़े भी नोच लिए। वारदात को चोरी का रूप देने के लिए उसने दंपती के दो मोबाइल वहीं फेंक दिए। किसी को पता न चले इसलिए वह पीछे के रास्ते से भागा।

पुलिस की जांच और गिरफ्तारी

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि 28 मई की शाम को हत्याकांड हुआ था। 30 मई की सुबह तक किसी को वारदात का पता नहीं चला। जब उनकी बेटी ने फोन किया तो रिश्तेदारों ने घर जाकर देखा। वहां दोनों बुजुर्ग मृत पड़े थे। पुलिस ने कई सिद्धांतों पर जांच की और गहन जांच के बाद आरोपी प्रदीप को काबू कर लिया गया। पुलिस अब लूटे गए पैसे और जेवर का पता लगाने में जुटी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed