Punjab: गुरदासपुर के निजी अस्पताल में ब्लास्ट, मौके पर मचा हड़कंप; सीसीटीवी फुटेज में दिखा संदिग्ध
गुरदासपुर में एक प्राइवेट अस्पताल में मंगलवार को जोरदार धमाका हुआ। धमाके के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। इसी अस्पताल पर दो बार पहले भी हमला हुआ था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरदासपुर के कलानौर में मुल्तानी अस्पताल पर अज्ञात हमलावरों ने मंगलवार को जोरदार धमाका किया है। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि अस्पताल की खिड़कियों और दरवाजों के शीशे चकनाचूर हो गए। सूचना मिलते ही एसएसपी आदित्य, एसपी डीके चौधरी और एसएचओ मौलख सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी। शुरुआती जांच में ग्रेनेड हमले की आशंका जताई जा रही है।
अस्पताल के बाहर दिखा संदिग्ध युवक
पुलिस के द्वारा की गई जांच में घटनास्थल से एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। इस फुटेज में एक संदिग्ध युवक काफी समय तक अस्पताल के आस-पास घूमता दिख रहा है। पुलिस इस फुटेज को कब्जे में लेकर संदिग्ध की पहचान करने में जुट गई है। सीसीटीवी में दिख रहा है कि एक युवक काफी देर तक अस्पताल के बाहर खड़ा रहा। हालांकि अस्पताल के अंदर ग्रेनेड फैंकने का कोई सीसीटीवी फुटेज फिलहाल सामने नहीं आया है। उल्लेखनीय है कि कलानौर के इस मुल्तानी अस्पताल के डॉक्टर अमरबीर सिंह मुल्तानी लंबे समय से गैंगस्टरों के निशाने पर थे।
अस्पताल पर दो बार पहले भी हुआ है हमला
फिरौती न देने को लेकर इस अस्पताल पर पहले भी दो बार फायरिंग हो चुकी है। दोनों घटनाओं में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ था लेकिन लगातार मिल रही धमकियों और हमलों के बावजूद यह तीसरा हमला सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की कई टीमें जांच में लगा दी गई हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और फोरेंसिक टीमें भी मौके से साक्ष्य जुटाने में लगी है। बता दें कि कुछ दिन पहले पंजाब के जालंधर और अमृतसर में भी ब्लास्ट हुआ था जिसके बाद सुरक्षा एजेसियां अलर्ट हो गई थीं। इसके अलावा चंडीगढ़ में बीजेपी ऑफिस के बाहर ग्रेनेड हमला हुआ था जिसका एक वीडियो भी सामने आया था। वहीं, पंजाब और चंडीगढ़ में आए दिन स्कूलों और सरकारी कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी मिलती रहती है।