सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Snowfall on the peaks of Rohtang and Bharmour-Pangi; landslides on Bharmour-Pathankot nh

Himachal Weather: चोटियों पर बर्फबारी, भूस्खलन से होटल का एक हिस्सा ध्वस्त; शिमला में ठंड रिकाॅर्ड टूटा

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 09 Apr 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
सार

 मौसम के करवट बदलने से रोहतांग और भरमौर-पांगी की चोटियों में बर्फबारी हुई।

Himachal Weather: Snowfall on the peaks of Rohtang and Bharmour-Pangi; landslides on Bharmour-Pathankot nh
रोहतांग, भरमौर-पांगी की चोटियों पर बर्फबारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में गुरुवार सुबह सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। दोपहर बाद मौसम के करवट बदलने से रोहतांग और भरमौर-पांगी की चोटियों में बर्फबारी हुई। कांगड़ा, धर्मशाला, मंडी और शिमला में बादल बरसे। अन्य जिलों में धूप खिली रही। भूस्खलन से भरमौर-पठानकोट हाईवे बंद हो गया है। अटल टनल रोहतांग के लिए साधारण वाहनों की आवाजाही भी बंद है। सिर्फ फोर वाई फोर वाहन ही भेजे जा रहे हैं। कांगड़ा जिले में ओलावृष्टि से गेहूं की फसल और सब्जियों को भारी नुकसान हुआ है। राजधानी शिमला में गुरुवार दोपहर करीब 1:00 बजे बादल झमाझम बरसे। अन्य क्षेत्रों में हालांकि धूप खिली रही। तीन बजे के बाद शहर के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश दर्ज हुई। शाम को मौसम साफ हो गया। वहीं भरमौर-पांगी की ऊपरी चोटियों में 5.08 सेंटीमीटर तक हल्की बर्फबारी हुई है। भरमौर-पठानकोट हाईवे बत्ती दी हट्टी में बुधवार देर रात भूस्खलन से बंद हो गया। सलूणी और पांगी में दो मार्ग बंद हैं और 65 गांवों में बिजली गुल है। अटल टनल रोहतांग सहित 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा में वीरवार को फिर बर्फबारी हुई। परिणामस्वरूप अटल टनल के लिए साधारण वाहनों की आवाजाही रोकी गई। वहीं राजधानी शिमला में ठंड का 23 वर्षों का रिकाॅर्ड टूट गया है। माैसम विभाग के रिकाॅर्ड के अनुसार शिमला में साल 2003 के बाद अप्रैल में मंगलवार को न्यूनतम  तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

Trending Videos

क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना 27.6
कांगड़ा 24.4
मंडी 23.4
नाहन 21.7
सोलन 20.0
धर्मशाला 16.0
शिमला 14.8
कल्पा 11.8
मनाली 11.2

किन्नौर-लाहौल में फिर माइनस में पहुंचा रात का पारा
प्रदेश में बदले मौसम के बीच किन्नौर और लाहौल-स्पीति के अधिकांश क्षेत्रों में रात का पारा फिर माइनस में पहुंच गया है। बुधवार रात को कल्पा में न्यूनतम तापमान माइनस 0.2, कुकुमसेरी में माइनस 0.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। उधर, शिमला में न्यूनतम तापमान 3.6, मनाली में 4.9, सोलन में 6.0, ताबो में 0.3, सराहन में 5.3, धर्मशाला में 7.3, कांगड़ा में 9.6, बिलासपुर-ऊना में 10.0 और मंडी में 11.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

जानें 13 अप्रैल को कैसा रहेगा माैसम
प्रदेश के मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा। उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर और लाहौल-स्पीति में हल्की बारिश की संभावना है। 11 और 12 अप्रैल को मैदानी जिलों में धूप खिलने का पूर्वानुमान है। अन्य जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं। 13 अप्रैल से प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहने की संभावना है। इस दौरान धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार जताए गए हैं।

बंदरोल में भूस्खलन से होटल का एक हिस्सा गिरा, जेएनवी के भवनों को भी हुआ खतरा
 बंदरोल क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 9:00 बजे हुए भूस्खलन से होटल का एक हिस्सा ढह गया है। कुछ हिस्सा पिलरों के सहारे हवा में लटका हुआ है। साथ ही जवाहर नवोदय विद्यालय बंदरोल के करोड़ों के भवन खतरे की जद में आ गए हैं। भूस्खलन के कारण आसपास क्षेत्र में दहशत का माहौल है। आसपास जमीन में दरारें आने से हालात गंभीर हो गए हैं। बुधवार रातभर बारिश होने के कारण वीरवार सुबह व्यू इन बाय रिवर साइड होटल का एक हिस्सा भूस्खलन के चलते ब्यास नदी की ओर गिर गया। अगर बारिश का दौर जारी रहा तो पूरा होटल गिर सकता है। इस क्षेत्र आपदा के दौरान ब्यास के कटाव के चलते भूस्खलन काफी अधिक हुआ था। ऐसे में यहां पर प्रशासन से ब्यास के किनारे तटीकरण करने की मांग की गई थी। स्थानीय लोगों के अनुसार वर्ष 2023 की बाढ़ के बाद से ही क्षेत्र में लगातार भू-कटाव हो रहा है। समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। अब हालात बेकाबू होते नजर आ रहे हैं। अगर भूस्खलन का सिलसिला जारी रहा तो नुकसान और अधिक होगा। जवाहर नवोदय विद्यालय से कुछ ही मीटर की दूरी पर हुए इस भूस्खलन से स्कूल में पढ़ने वाले सैकड़ों छात्रों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। दूसरी ओर प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का मुआयना किया। उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा का कहना है कि नुकसान की रिपोर्ट ली जा रही है। इसके बाद आगामी निर्देश दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed